फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   after the talks fast adjourned

सीओ से वार्ता के बाद अनशन स्थगित

Mon, 09 Nov 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बरहज
अमर उजाला ब्यूरो/ बरहज Updated Mon, 09 Nov 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन

छात्रा से छेड़खानी के  आरोपी प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन दो दिन के लिए स्थगित हो गया। 

सीओ ने पीड़ित परिवारवालों और लोगों से वार्ता की। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर आरोपी प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी नहीं होती है तो 12 नवंबर को बाजार बंद कराया जाएगा। 

अटल तिराहे पर तीसरे दिन सोमवार को पीड़ित परिवारवालों के साथ प्रधान सतीश यादव, शिवसहाय बरनवाल, अरविंद जायसवाल क्रमिक अनशन पर बैठे थे। 

लोगों ने कहा कि पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली न्याय दिलाने वाली नहीं है। छेड़खानी का विरोध करने वाले आंदोलनकारियों पर उल्टे केस दर्ज किया गया है।

 वहीं दीवाली त्योहार को देखते हुए सीओ सुधीर कुमार शर्मा आंदोलन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने त्योहार का हवाला देते हुए अनशन स्थगित करने को कहा।

 लोगों से वार्ता के बाद अनशन दो दिन के लिए स्थगित किया गया। लोगों ने कहा कि दो दिन के भीतर आरोपी प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी न होने पर बरहज बाजार बंद कराया जाएगा। 

इस मौके पर सभासद सचिन सिंह, शिवसहाय बरनवाल, अमरेंद्र गुप्त, अरविंद जायसवाल, जितेंद्र भारत सोनू सिंह, अखंड प्रताप सिंह, अजय प्रताप सिंह, अरविंद सिंह, संजय सिंह सोलंकी, मदन गुप्ता, शैलेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed