फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   After the student's death, silence prevailed in the accused's village

Deoria News: छात्र की मौत के बाद आरोपी के गांव में पसरा सन्नाटा

Sat, 28 Feb 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 28 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
After the student's death, silence prevailed in the accused's village
बरहज (देवरिया)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत नवापार के मेहियवां टोला निवासी भगवान दास गौड़ के बेटे सत्यम की गोरखपुर में 12वीं के छात्र अंकुर सिंह से मारपीट हो गई। इसमें अंकुर की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मारपीट की वजह परीक्षा कक्ष में चिट फेंकने के दौरान उपजा विवाद बताया जा रहा है। हालांकि घटना के बाद से गांव में रह रहे परिवार के अन्य सदस्य अचानक गायब हो गए हैं।
विज्ञापन

नवापार के मेहियवां टोला निवासी भगवान दास गौड़ गोरखपुर में ठेला लगाकर परिवार की जीविका चलाते हैं। वह कैंट क्षेत्र में किराये के मकान में रहते हैं। लोगों के मुताबिक उनका परिवार करीब 10 वर्ष से गोरखपुर में और उनके दो अन्य भाइयों का परिवार गांव में रहता है। बताया जा रहा है कि कुशीनगर जनपद के अहिरौली क्षेत्र के सोमली पेमली निवासी और गोरखपुर में परीक्षा दे रहे अंकुर सिंह और सत्यम एक ही कक्ष में परीक्षा दे रहे थे। जहां चिट फेंकने और कक्ष निरीक्षक के आ जाने पर दोनों में बहस हो गई थी। घटना के बाद से आरोपी के घर के लोग गायब हैं। इसके बाद मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है। वहीं आरोपी सत्यम के मौके से ही पुलिस द्वारा पकड़ लिए जाने की बात सामने आ रही है। थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि इस संंबंध में कोई जानकारी नहीं है। मामले को पता करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed