फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   After the death of the pregnant woman, ANM absconded and also switched off her mobile

Deoria News: प्रसूता की मौत के बाद एएनएम फरार, मोबाइल भी किया बंद

Fri, 27 Dec 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 27 Dec 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
After the death of the pregnant woman, ANM absconded and also switched off her mobile
तरकुलवा। पथरदेवा विकास खंड क्षेत्र के बंजरिया बाजार स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर प्रसव करने गई महिला की मौत के बाद एएनएम मोबाइल स्वीच ऑफ कर फरार हो गई है। इधर, परिजन शव को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिए। परिजनों का आरोप है कि एएनएम की लापरवाही के चलते प्रसूता की मौत हुई है। एएनएम का जब पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो वह अस्पताल पर नहीं मिलीं और उनका मोबाइल बंद था। उधर, पथरदेवा सीएचसी के प्रभारी डॉ. प्रभात रंजन ने कहा कि प्रसूता की स्थिति खराब होने पर एएनएम ने उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया के लिए रेफर कर दिया था, लेकिन परिजन उसे एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर चले गए। हालांकि इस मामले में परिजनों ने अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं की है। थाना क्षेत्र के बरईपट्टी गांव की रहने वाली राबिया खातून पत्नी इरफान को लेबर पेन होने पर परिजन उसे बंजरिया बाजार स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर लेकर गए। वहां तैनात एएनएम ने नार्मल डिलेवरी कराने की बात कहकर भर्ती कर लिया, लेकिन देर शाम तक जब प्रसव नहीं हुआ तो उसने अगले दिन आने की बात कहकर घर भेज दिया। बुधवार को परिजन पुनः प्रसूता को लेकर अस्पताल गए। लेकिन देर शाम तक जब प्रसव नहीं हुआ और प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी तो एएनएम ने आनन-फानन में एक गाड़ी बुलाकर उसको मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन जब उसे एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed