फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   After the collision, the bike rider dragged the girl for 15 meters, her condition is critical.

Deoria News: टक्कर के बाद बाइक सवार ने बच्ची को 15 मीटर तक घसीटा, हालत गंभीर

Sun, 08 Feb 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 08 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
After the collision, the bike rider dragged the girl for 15 meters, her condition is critical.
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मुंडेरा बुजुर्ग गांव के मंदिर गेट के पास शनिवार को एक बाइक सवार ने मां-बेटी को टक्कर मार दी। इस दौरान 10 वर्षीय बच्ची बाइक में फंस गई। इससे वह बाइक के साथ 15 मीटर की घिसटती चली गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना के बाद आनन-फानन में आसपास के लोगों ने मां-बेटी को मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजवाया। जहां बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस बाइक सवार की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


खुखुंदू क्षेत्र के मुंडेरा बुजुर्ग गांव निवासी रिंकी देवी पत्नी परशुराम चौहान अपनी 10 वर्षीय बेटी रीमा कुमारी को शनिवार की सुबह पैदल ही स्कूल छोड़ने जा रही थी। दोनों देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर अहिल्यापुर मंदिर गेट के पास सड़क पार कर रही थीं। तभी देवरिया के तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने मां-बेटी को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के दौरान रीमा बाइक में फंस गई। फिर भी बाइक सवार रुका नहीं और बच्ची को 15 मीटर घसीटा। आसपास के लोग दौड़े तो बाइक सवार भाग निकला। बच्ची का मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज चल रहा है। परिजनों का कहना है बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, रिंकी देवी थाने पहुंच तहरीर दी है। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed