Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   After the case was registered, friend Dhirendra absconded, police started searching for him

Deoria News: केस दर्ज होने के बाद दोस्त धीरेंद्र फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 18 Dec 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 18 Dec 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
After the case was registered, friend Dhirendra absconded, police started searching for him
देवरिया/बरियारपुर। स्टांप वेंडर अजय मिश्रा हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर है। बिहार के विजयीपुर थाने के चौकीदार से पुलिस ने घटना के संबंध में पूछताछ की। इसके बाद उसे निजी मुचलके पर छोड़ दिया। दूसरी ओर मकान मालिक को भी थाने बुलाकर पुलिस ने पूछताछ की।
विज्ञापन

दावा है कि जल्द ही घटना का पटाक्षेप कर दिया जाएगा। वहीं मामले में केस दर्ज होने के बाद अजय का दोस्त धीरेंद्र उपाध्याय फरार है। पुलिस तलाश में जुट गई है। धुसवा के धीरेंद्र उपाध्याय के बुलाने पर दावत में शामिल होने के लिए छितौनी टोला गरीब पट्टी निवासी अजय मिश्रा 11 दिसंबर को वहां पहुंचे थे। संजय दूबे के घर में नीचे दुकान पर पार्टी चल रही थी। ऊपर कमरों में एक आर्केस्ट्रा संचालक ने नर्तकियों को रखा था। पूछताछ के लिए थाने बुलाए गए मकान मालिक संजय दूबे ने बताया कि रात नौ बजे के करीब मैं दुकान बंद कर अपने दूसरे घर के लिए निकला। उस समय अजय मिश्रा काफी नशे में थे। धीरेंद्र भी नशे में था। मैंने दोनों लोगों से घर जाने की बात कही और इसके बाद चला गया। रात में पुलिस के पहुंचने पर मुझे मामले की जानकारी हुई तो मैं मौके पर पहुंचा। वहां पहुंचा तो पता चला कि नशे में धुत अजय ने एक नर्तकी से अभद्र व्यवहार किया था। धीरेंद्र ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन अजय नहीं माने। इसी बीच एक नर्तकी को अजय ने दो थप्पड़ भी जड़ दिया। यह देख साथी नर्तकी ने डॉयल 112 पुलिस को सूचना दी। गाड़ी के हूटर की आवाज सुन अजय वहां से भाग गए। इसी बीच धीरेंद्र भी निकल गया। पुलिस ने नर्तकियों से बात की। इसके बाद एक नर्तकी बिहार के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाने के चौकीदार पवन सिंह को बुलाकर बोलेरो से सामान लेकर अपने एक सहयोगी के यहां चली गई। फिर पुलिस भी निकल गई। चौकीदार पवन सिंह ने पूछताछ के दौरान बताया था कि पुलिस के पहुंचने पर वहां मौजूद था। तीनों नर्तकियों को उनके घर भेजवा दिया गया था।
विज्ञापन

नर्तकियों को पुलिस ने बुलाया : घटना के दिन विवाद को देख तीनों नर्तकियां सुल्तानपुर चली गईं। तीनों में एक का घर वहीं पड़ता था। तीनों वहां जाकर रुकी थीं। इसी बीच पुलिस ने फोन कर वापस बुला लिया। पुलिस ने अजय मिश्रा की मौत के मामले में उनसे पूछताछ की। पूछताछ के बाद उनका मोबाइल फोन जमा करा लिया। जिसे सोमवार की देर शाम लौटा दिया है। थानाध्यक्ष कंचन राय ने तीनों को आर्केस्ट्रा संचालक के यहां रहने की हिदायत दी है। बिना सूचना कहीं अन्यत्र नहीं जाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को आता देख अजय अचानक हो गए थे लापता
पुलिस से पूछताछ में नर्तकियों ने बताया कि घटना के दिन अजय मिश्रा काफी नशे में थे। हमलोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया। धीरेंद्र उपाध्याय समझा रहे थे, लेकिन वह उनकी बात मानने को तैयार नहीं थे। यह देख हमलोगों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। जैसे ही पुलिस पहुंची हमलोग नीचे उतर आए। दोनों लोग ऊपर ही थे। पुलिस को जानकारी दी तो दोनों को नीचे लाने की बात कही। जब हमलोग वहां गए तो अजय गायब थे। धीरेंद्र भी जा चुके थे। तीनों नर्तकियों ने बताया 15 नवंबर को वह कार्यक्रम के लिए आई थीं, 15 दिसंबर को जाना था, लेकिन इसी बीच यह घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed