फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   after shot looted 4 lakhs

Deoria News: व्यवसायी को गोली मारकर चार लाख रुपये लूटे

Wed, 11 Jan 2023 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
after shot looted 4 lakhs
व्यवसायी को गोली मारकर चार लाख रुपये लूटे
विज्ञापन

भाटपार रानी थाना के चनुकी-सोहगरा मार्ग की पर बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपार रानी। थाना क्षेत्र के चनुकी-सोहगरा मार्ग पर बुधवार की शाम साढ़े छह बजे बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यवसायी की जांघ में गोली मारकर चार लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने घायल व्यवसायी को चनुकी बाजार में प्राइवेट अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद जिला अस्पताल भेज दिया।
लार बाजार निवासी अरविंद गुप्ता शाम को बिहार से वसूली कर सोहगरा बाजार से निकलकर वापस चनुकी होते हुए बाइक से लार जा रहे थे। अभी वह चनुकी-सोहगरा मार्ग पर ताल दोना नाला स्थित पुल के समीप पहुंचे थे कि बिहार की तरफ से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनको रोक लिया। उनका बैग छीनने लगे तो वह विरोध करने लगे। इस पर एक बदमाश ने उनकी जांघ में गोली मार दी। इससे वह घायल होकर गिर गए। इसके बाद बदमाश रुपये से भरा बैग लेकर बिहार की तरफ भाग निकले। बैग वसूली के चार लाख रुपये रखे थे।
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंची भाटपारानी पुलिस ने व्यवसायी से पूछताछ के बाद तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल भेज दिया। वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बताया कि गोली व्यवसायी की जांघ में लगी है। सदर अस्पताल भेज दिया गया है। लगभग चार लाख रुपये व्यवसायी के पास थे। बाद में घटना स्थल पर सीओ भाटपाररानी भी पहुंचे और निरीक्षण किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed