फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   After killing the young man who reached his in-laws house on the call of his wife, the dead body was thrown into the river

Deoria News: पत्नी के बुलाने पर ससुराल पहुंचे युवक की हत्या कर शव नदी में फेंका

Fri, 25 Aug 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 25 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
After killing the young man who reached his in-laws house on the call of his wife, the dead body was thrown into the river
मझने नदी में मिले मृतक अ​खिलेश की फाइल फोटा
रुद्रपुर। दो दिन से गायब युवक का शव बृहस्पतिवार की सुबह अधरंगी गांव के पास मझने नदी में मिला। युवक के सिर और आंख में गंभीर चोट के निशान थे। युवक 21 अगस्त को ससुरालियों से हुए विवाद के बाद से ही गायब था। घर वाले ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या कर नदी शव में फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है। मृतक के भाई ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

श्रीनगर कोल्हुआ गांव के अखिलेश प्रसाद (25) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। करीब दो साल पहले उनकी शादी क्षेत्र के बड़हरा गांव निवासी रामअशीष की बेटी रेखा से हुई। घर वालों के अनुसार पत्नी के अक्सर मायके में रहने को लेकर छह माह से विवाद चल रहा था। 21 अगस्त की शाम को अखिलेश के ससुराल वालों ने विवाद किया। 22 को अखिलेश की पत्नी ने फोन कर उन्हें बुलाया। इसके बाद से ही उनका पता नहीं चला। 22 अगस्त की रात युवक के वापस नहीं लौटने पर 23 अगस्त की सुबह घर वालों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने कहा कि पुलिस ने गुमशुदगी में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, तो वे घर लौट गए। बृहस्पतिवार की सुबह अधरंगी गांव के लोगों ने टीकर मंदिर के पीछे मझने नदी में शव उतराता देख पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद युवक की पहचान हुई। युवक का चेहरा खराब हो गया था। उसके सिर में चोट के निशान मिले। सीओ जिलाजीत ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जबकि पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता जयराम ने बताया कि बहू अक्सर मायके में रहती थी, इसको लेकर बेटे से तकरार होती थी। बेटा अपने घर ले जाने और बहू मायके में रहने की जिद करती थी।
विज्ञापन


सक्रिय हुई होती पुलिस, तो शायद बच जाती जान
रुद्रपुर। अखिलेश के परिजनों की सूचना पर यदि कोतवाली पुलिस ने तत्काल तत्परता दिखाई होती, तो शायद उसकी जान बच गई होती। मृतक के घर वालों के अनुसार उन्होंने ससुराल से फोन आने के बाद अखिलेश के गायब होने की लिखित सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी में एक दिन बाद कार्रवाई करने की बात बोल कर थाने से भेज दिया। युवक का शव मिलने के बाद घर वालों ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। कहा कि यदि पुलिस एक दिन पहले गहनता से जांच की होती, तो शायद जान बच गई होती। युवक के हत्या की खबर सुनकर तीन भाई और मां पानमती, पिता जयराम का रो रोकर बुरा हाल था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed