फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   After Holi, the journey back home became difficult

Deoria News: होली के बाद परदेस वापसी का सफर हुआ मुश्किल

Sun, 16 Mar 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 16 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
After Holi, the journey back home became difficult
रेलवे स्टेशन पर पहुंची मौर्य एक्सप्रेस में चढ़ते यात्री   संवाद
देवरिया। होली पर्व बीतने के बाद अब लोग महानगरों की ओर रुख करने लगे हैं। इससे बसों व ट्रेनों में सवारियां अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा हो गई हैं। रोडवेज ने दिल्ली, कानपुर व लखनऊ रूट के लिए बसों की संख्या बढ़ाई है तो वहीं रेलवे प्रशासन की ओर से भी होली स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं, हालांकि यात्रियों की संख्या के आगे इंतजाम कम साबित हो रहे हैं। जगह नहीं मिलने पर यात्रियों को खड़े होकर ही यात्रा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

होली पर्व मनाने के बाद प्रवासी लोग शनिवार की दोपहर से ही अपने रोजगार वाले स्थान पर लौटने लगे हैं। शनिवार को ट्रेनों व बसों में आम दिनों की अपेक्षा भीड़ ज्यादा दिखी। रोडवेज परिसर में दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर के यात्री अधिक रहे। वहीं गोरखपुर जाकर वहां से आगे के लिए ट्रेन पकड़ने वालों की संख्या भी ज्यादा रही। भीड़ बढ़ने से रोडवेज की संचालन व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राकेश पति त्रिपाठी ने बताया कि होली मनाकर बाहर जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए दिल्ली, कानपुर व लखनऊ रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है। प्रयागराज व वाराणसी के लिए भी एक-एक बसों को भेजा गया है। गोरखपुर जाने के लिए अनुबंधित बसों को विशेष तौर पर लगाया गया है। अब अगले एक सप्ताह तक लौटने वाले यात्रियों की ही भीड़ रहेगी। उनके लिए बसों का इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन

लुधियाना, दिल्ली व मुंबई की ट्रेनों में रही अधिक भीड़
लुधियाना, दिल्ली, मुंबई, अमृतसर जाने वाले अब पुन:दिक्कत झेल रहे हैं। जिन्होंने पहले से ट्रेनों में बुकिंग करा रखी है व तो अपनी जगह पर पहुंच जा रहे हैं, लेकिन साधारण किराए वाली बोगी में यात्रा करने वालों को खड़े होकर ही यात्रा करनी पड़ रही है। शनिवार की दोपहर 3:08 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर डाउन मौर्य एक्सप्रेस पहुंची। इस ट्रेन में गोरखपुर जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही। सहरसा से दिल्ली जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस 3:45 बजे, पूर्णिया से अमृतसर जाने वाली अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस शाम 6:39 बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची। इन ट्रेनों के जनरल बोगी में यात्रियों की भीड़ के आगे अन्य लोगों को चढ़ पाने में मशक्कत करनी पड़ी। बिहार से आने वाली ट्रेनें उधर से ही फुल आ रही हैं। ट्रेन के दरवाजे के पास ही यात्रियों के बैठने से अन्य लोगों को सवार होने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। शहर के भरौली निवासी राकेश यादव, लक्ष्मीना सिंह, रामप्रीत जो अमृतसर जाने के लिए जनसेवा का टिकट कटाए थे, ने बताया कि भीड़ के चलते ट्रेन में चढ़ने में गेट के पास बैठे यात्रियों से अनुनय विनय करना पड़ा। आरपीएफ इंस्पेक्टर आस मोहम्मद ने बताया कि भीड़ को देखते हुए गश्त बढ़ाई गई है। यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने में दिक्कत न हो, इसके लिए इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed