फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   After death of an innocent child in Deoria, the family members surrounded the hospital and also created a ruck

Deoria News: मासूम की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, अस्पताल का किया घेराव

Thu, 26 Jun 2025 04:49 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 26 Jun 2025 04:49 PM IST
सार

सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के डुमवलियां गांव के अरविंद विश्वकर्मा के दस वर्षीय बेटे राज विश्वकर्मा की बृहस्पतिवार की दोपहर को अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन आनन फानन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद स्वास्थ्यकर्मी इलाज के बजाय उसे इधर उधर दौड़ाते रहे।

विज्ञापन
After death of an innocent child in Deoria, the family members surrounded the hospital and also created a ruck
नवजात की मौत के बाद अस्पताल का घेराव किए परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दस वर्षीय बच्चे की मौत के परिजनों ने बृहस्पवितार की दोपहर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पर  हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टर व अस्पताल कर्मचारियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के डुमवलियां गांव के अरविंद विश्वकर्मा के दस वर्षीय बेटे राज विश्वकर्मा की बृहस्पतिवार की दोपहर को अचानक तबीयत खराब हो गई।

विज्ञापन


परिजन आनन फानन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद स्वास्थ्यकर्मी इलाज के बजाय उसे इधर उधर दौड़ाते रहे। इमरजेंसी में कोई डॉक्टर व कर्मचारी ने नहीं देखा।
विज्ञापन


जब परिजनों ने हंगामा शुरू किया तो इमरजेंसी में डॉक्टर व कर्मचारी पहुंचे और बच्चे को देखने के बाद मृत घोषित कर दिए। बच्चे की मौत के बाद परिवार के लोगों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। वहीं उसकी मां निशु व पिता अरविंद विश्वकर्मा का रो- रो कर बुरा हाल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed