फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   After 38 years, the murder accused surrendered in court

Deoria News: 38 साल बाद हत्यारोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

Tue, 22 Apr 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 22 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
After 38 years, the murder accused surrendered in court
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। लार क्षेत्र के धरहरा गांव में 38 साल पहले गोली मारकर पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के 16 लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया था। सजा सुनाए जाने के बाद से संवरु फरार चल रहा था।
पुलिस उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर तलाश कर रही थी। चार अप्रैल को उसने कोर्ट में समर्पण कर दिया। इसकी भनक पुलिस को भी नहीं लग सकी। उसके 38 साल फरार रहने की जानकारी लोगों को हुई तो पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े होने लगे। बहरहाल उसके समर्पण के बाद पुलिस ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन

लार क्षेत्र के धरहरा गांव में 1980 में रामकिशोर सिंह के खेत में गांव के ही एक शख्स की भैंस फसल को खाने लगी। इस पर उन्होंने समझाते हुए उसे थप्पड़ जड़ दिया। आरोप है कि इससे गुस्साए लोगों ने बेल्थरा घाट के पास रामकिशोर सिंह की चाकू से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद प्रतिशोध में दूसरे पक्ष ने 1987 में राधाविनेश यादव और इनके पुत्र वशिष्ठ यादव की गोली मार हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक 16 लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस आरोपितों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। सेसन कोर्ट ने 16 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इस पर आरोपितों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपील की।
हाईकोर्ट ने आठ लोगों को बरी कर संवरु सहित आठ लोगों की सजा को बरकरार रखा। इसके बाद सात लोगों ने कोर्ट में समर्पण कर दिया। वहीं संवरु को सजा की जानकारी हुई तो वह फरार हो गया। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

इसी बीच 16 फरवरी 2019 को 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम छापेमारी कर रही थी। इसके अलावा परिजनों पर भी दबाव बना रही थी। इसे देख चार अप्रैल को उसने कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed