फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Affected by the quality of works, will get special package

Deoria News: कार्यों की गुणवत्ता से हुए प्रभावित, मिलेगा विशेष पैकेज

Thu, 08 Jun 2023 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Affected by the quality of works, will get special package
रामपुर कारखाना के रामपुर चंद्रभान गांव में अमृत सरोवर का निरीक्षण करते सदर सांसद और कृषि मंत्री
सांसद और कृषि मंत्री ने किया अमृत सरोवर का औचक निरीक्षण्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। क्षेत्र के रामपुर चंद्रभान गांव में अमृत सरोवर का बृहस्पतिवार को सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने औचक निरीक्षण किया। कार्य मानक के अनुसार कराए जाने पर दोनों ने ग्राम प्रधान की सराहना की।
रामपुर कारखाना विकास खंड के रामपुर चंद्रभान गांव में अमृत सरोवर का बृहस्पतिवार को सदर सांसद डाॅक्टर रमापति राम त्रिपाठी, स्थानीय विधायक और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने औचक निरीक्षण किया। शासन की तरफ से जारी किए गए मानकों के ठीक ढंग से क्रियान्वयन की जांच-पड़ताल की। सदर सांसद ने कहा कि सरकार की मंशा है कि गांव की जनता को भी बुनियादी सुविधाओं से जोड़कर उनका चौमुखी विकास किया जाए। तालाबों का सुंदरीकरण कर उन्हें विकसित किया जा रहा है। इससे जल संरक्षण को भी बल मिलेगा। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि यहां अमृत सरोवर का निर्माण कार्य कम समय में बेहतर ढंग से कराया गया है। ग्राम प्रधान राजू सिंह के कार्यों और जिम्मेंदारियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधान, गांव के विकास में जनता और सरकार के बीच की पहली कड़ी है। इसलिए जवाबदेही और दायित्व बढ़ जाता है। डबल इंजन की सरकार में प्रशासन जनता के दरवाजों पर जाकर उनकी दिक्कतों को दूर कर रहा है। ऐसा भाजपा सरकार में ही संभव हुआ है। इस दौरान देसही देवरिया के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय तिवारी, श्रीनिवास मणि, वेदव्यास सिंह, एपीओ निमित सिंह, प्रधान राजू सिंह, पंकज सिंह, अवधेश राव, आनंद सिंह, अनिल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------
...तो रामपुर चंद्रभान गांव को मिलेगा विशेष पैकेज
रामपुर चंद्रभान गांव के अमृत सरोवर का निरीक्षण करने आए सदर सांसद व कृषि मंत्री ने केवल प्रशंसा ही नहीं की बल्कि दोनों ने गांव के विकास में विशेष पैकेज देने की भी बात कही। इससे गांव के लोगों की भी उम्मीदें बढ़ गईं हैं। उधर ग्राम प्रधान ने बताया कि उनका गांव बड़ा है। इसलिए समुचित विकास के लिए धन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed