फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   advocates protested against dm

Deoria News: अधिवक्ताओं ने भरी हुंकार, दिखाई एकजुटता

Fri, 21 Jun 2024 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 21 Jun 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
advocates protested against dm
सदर तहसील के वकीलो ने प्रदर्शन कर जताया विरोध।संवाद
जनपद के सभी बार एसोसिएशन गए हड़ताल पर
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार व जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन और सदर तहसील में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व मंत्री के साथ जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह से न्याय मांगने गए अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करना जिले के वादकारियों पर भारी पड़ रहा है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन व जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान और सदर तहसील में अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को बैठक कर न्यायिक कार्य से विरत रहकर प्रदर्शन किया। वहीं, जिले की सभी तहसीलों के बार एसोसिएशन ने हड़ताल शुरू कर दी है।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सिंहासन गिरी, मंत्री अजय कुमार उपाध्याय, जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मिश्रा, मंत्री आनंद किशोर मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने दीवानी कचहरी में बैठक कर जिलाधिकारी के अमर्यादित आचरण की निंदा की और न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। यह प्रस्ताव पास किया कि जब तक जिलाधिकारी का स्थानांतरण नहीं हो जाता तब तक अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी रहेगा। पुलिस के बल पर आंदोलन कुचलने का प्रयास किया तो आंदोलन उग्र भी हो सकता है।
विज्ञापन

इसके बाद अधिवक्ता प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे, यहां जिलाधिकारी न्यायालय के सामने पहुंच नारेबाजी की। यहां बड़ी संख्या में पुलिस तैनात थी। यहां से अधिवक्ता कचहरी चौराहे पर गए, जहां कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दी। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के समर्थन में जनपद के समस्त तहसील बार एसोसिएशन व व्यापार मंडल के आने के कारण जिले में न्यायिक कार्य दो दिनों से ठप हो गया है। वादकारी बैरंग लौट गए, वहीं जेल से आए बंदियों के मामलों में भी सुनवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सुभाष चंद्र राव, अरविंद कुमार पांडेय, मनोज मिश्र, अशोक दीक्षित, वरुण तिवारी, शिवकुमार मणि, अमरेंद्र द्विवेदी, दिनेश तिवारी, संजय श्रीवास्तव, प्रेम शंकर मिश्रा, सुशील कुमार मिश्रा, राधा कृष्ण शुक्ल, अजीत तिवारी, प्रकाश तिवारी निराला, मनोज राय, अर्जुन यादव, सुरेंद्र तिवारी, ऋषि राज मिश्रा, बृजबांके तिवारी, सिद्धार्थ पाठक, संजय सिंह, ललित नारायण पांडेय, दीपक तिवारी, प्रेम नारायण मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

डीएम के स्थानांतरण तक जारी रहेगा न्यायालय का बहिष्कार
देवरिया। दी कलक्ट्रेट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक बृहस्पतिवार को हुई। इसमें जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह के व्यवहार की निंदा की गई। जिलाधिकारी के स्थानांतरण तक उनके न्यायालय के बहिष्कार का निर्णय लिया गया। इस दौरान अध्यक्ष रामचीज यादव, मंत्री ब्रजेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

सदर तहसील में किया प्रदर्शन
देवरिया। सदर तहसील बार एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें डिस्ट्रिक्ट बार व कलक्ट्रेट बार के अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल के साथ जिलाधिकारी के दुर्व्यवहार की निंदा की गई। अध्यक्ष युगुल किशोर तिवारी ने कहा कि इस घटना से अधिवक्ता समाज में आक्रोश है। जिला व कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के आंदोलन का समर्थन किया गया। साथ ही जिलाधिकारी के स्थानांतरण तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
इस दौरान अजय श्रीवास्तव, राजीव त्रिपाठी, राधेध्याम पटेल, रामछबिला यादव, बेचन सिंह, कमल मणि, विजय सेन यादव, अशोक कुमार श्रीवास्तव, राकेश शाही, विवेकानंद, शिव गोविंद शर्मा, सूरज यादव, रविंद्र यादव, रमाशंकर मिश्र, विनोद सिंह, संतोष पाठक आदि मौजूद रहे।

--------------------
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने लिया संज्ञान
देवरिया। जिले में अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार के मामले में ऑल इंडिया बार काउंसिल के सह अध्यक्ष श्रीनाथ त्रिपाठी ने संज्ञान लेते हुए मामले को मुख्यमंत्री से अवगत करा दिया है। मुख्यमंत्री से मांग की है कि जिलाधिकारी का अविलंब स्थानांतरण किया जाए, मामले की उच्च स्तरीय जांच कर सख्त विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए, जिससे ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed