{"_id":"64b18b6ea0351789a00d1d04","slug":"advocates-boycott-tehsildar-court-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-1268-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तहसीलदार कोर्ट का अधिवक्ताओं ने किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तहसीलदार कोर्ट का अधिवक्ताओं ने किया बहिष्कार
विज्ञापन
तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग के लिए बृहस्पतिवार को सौंपा था एसडीएम को ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार मिश्रीलाल चौहान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन पर गैर न्यायिक आचरण, गलत कार्यप्रणाली व जनता का शोषण करने का आरोप लगाते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की है। इसे लेकर न्यायालय का बहिष्कार शुरू कर दिया है। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर मिश्र के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एसडीएम सीमा पांडेय को दो सूत्री ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार का तत्काल स्थानांतरण करने, सलेमपुर तहसील में तैनाती के दौरान उनके कार्यों की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की थी। शुक्रवार को भी तहसील के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के कोर्ट का बहिष्कार किया। इस दौरान जितेंद्र मिश्र, शंभू यादव, रत्नेश कुमार श्रीवास्तव, अमरनाथ मिश्र, इंद्रभूषण परशुराम मिश्र, बृजेश कुमार, सत्येंद्र कुमार त्रिपाठी, अवधेश कुमार मौर्या आदि मौजूद रहे।