फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Advocate case: Police kept running all night after getting clue of the accused

अधिवक्ता प्रकरण : आरोपी का सुराग मिलने पर रात भर दौड़ती रही पुलिस

Fri, 01 May 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 01 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Advocate case: Police kept running all night after getting clue of the accused
बरहज। लक्ष्मीपुर गांव निवासी और तहसील बार संघ के पूर्व अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह के मौत प्रकरण में मुख्य आरोपी प्रधान राजेश यादव के एक ईंट भट्ठे पर होने की सूचना पर बरहज पुलिस बृहस्पतिवार की रात भर दौड़ती रही।
विज्ञापन

एसओजी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने छह से अधिक ईंट भट्ठों पर दबिश भी दी। हालांकि, पुलिस की इस भागदौड़ का नतीजा सिफर रहा। राजेश यादव के कोर्ट में समर्पण के बाद दो अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह चार साल से गांव में चकनाली पर बनाए जा रहे सड़क को असंवैधानिक बताते हुए विरोध कर रहे थे। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम से भी शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके मौत पर पुलिस ने राजेश यादव, गामा यादव, तारकेश्वर यादव और प्रधान के दो पुत्रों सहित सात-आठ अज्ञात पर हत्या आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें दो जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस दबाव के बाद शिकंजा कसता देख राजेश यादव ने शुक्रवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया। एसओ विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद राजेश यादव ने समर्पण किया है। शेष आरोपियों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed