फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Adverse entry to absent two personnel, salary withheld

Deoria News: पीएम किसान कैंप में अनुपस्थित दो कर्मियों को प्रतिकूल प्रविष्टि, वेतन रोका

Fri, 26 May 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 26 May 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Adverse entry to absent two personnel, salary withheld
सलेमपुर ब्लाॅक की ग्राम पंचायत रामपुर बछउर में कृषि विभाग के दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले
विज्ञापन

वेतन अवरुद्ध की गई, स्पष्टीकरण भी मांगा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को लाभांवित करने के मद्देनजर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को विकास खंड सलेमपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर बछउर में आयोजित कैंप में कृषि विभाग के दो कर्मचारी अनुपस्थित रहे, जिससे किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो सका है। गैरहाजिर कर्मियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए वेतन रोकने का आदेश दिया गया है।
उप कृषि निदेशक विकेश कुमार ने बताया कि यह कार्य शासन की प्राथमिकता में है। जिलाधिकारी के निर्देश पर कैंप लगाए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत रामपुर बछउर में सत्यनरायन सहायक विकास अधिकारी, (कृषि), सलेमपुर तथा कुमारी अजया मौर्या प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी, कार्यालय उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, सलेमपुर अनुपस्थित रहे। इसे गंभीरता से लेते हुए कार्य में लापरवाही पर उन्हें विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। साथ ही एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

------------------
121 ग्राम पंचायतों में आज लगेगा पीएम किसान कैंप
देवरिया। जनपद के 121 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को पीएम किसान कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें ब्लाक सलेमपुर की ग्राम पंचायत विंदवलिया, बरडीहा दलपत, बढ़पुरवा, रामपुर बछउर, सिसवा पांडे, अहिरौली लाला, दीघड़ा सुमाली, धनपुरवा, ब्लाक बरहज की ग्राम पंचायत बछौली, भदिला अब्वल, समोगर, परसिया चौबे, नैपुर, फुलवरिया भैया , उजरा मोहाव, ब्लाक रुद्रपुर की ग्राम पंचायत जगल भुसऊल, हड़हा, ईश्वरपुरा, जमीरा, विशुनपुरा बगही, रमईपुर, भरोहिया, नारायपुर, कुरैती, परवनिया, ब्लाक बैतालपुर की ग्राम पंचायत पहाड़पुर, चिलावन मोहन, परसौना, बासपार बुजुर्ग, भगवानपुर, उसरा बाजार, सोपरी बुजुर्ग, गुड़री, ब्लाक बनकटा की ग्राम पंचायत मिश्रौली, बजरिया, कुटियाभार, छपरा बुजुर्ग, गौरा, नवादा, ब्लाक भाटपाररानी की ग्राम पंचायत मेहरौना, भिगारी, भेड़ापाकड़, पुरैना, पड़री उमन, ब्लाक भागलपुर की ग्राम पंचायत चकराबोधा, नरियाव, कहाव, तेलिया कला, नेनुआ, बलिया दक्षिण, पनिका, ब्लाक भटनी की ग्राम पंचायत सवरेजी, चौरिया, दुल्लह छापर, महुराव, सिसई, बरडीह, उसका, परसिया, पुरना छापर, ब्लाक भलुअनी की ग्राम पंचायत बरडीहा नथमल, बादीपुर, नई खास, पडरी अनिरुद्ध, तरकुलवा, रुच्चापार, सिसवार, महुई सग्राम, ठाकुर देवा, सिंहपुर, ब्लाक पथरदेवा की ग्राम पंचायत कबिलसवा, खैराट, नेरुआरी, कुर्मी पट्टी, पिपरा, मालघोट विरईचा कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरफ ब्लाक रामपुर कारखाना की ग्राम पंचायत मुजहना लाला, शाहपुर, बनकट बहादुरपुर, विशुनपुर कला, चकबंदी उर्फ प्राणपुर, मदरापाली बुलकी, करनपुर पचफेरवा, ब्लाक देसही देवरिया की ग्राम पंचायत वरवामीर छापर, हरखौली गौनरिया, मुड़ेरा उर्फ देउरवा, मदरापाली भरतराई, पिपरा दौला कदम, अकटहिया, बेलवा, ब्लाक देवरिया सदर की ग्राम पंचायत घटैला चेती, परसिया अहिर, अहिलवार बुजुर्ग, मुड़ेरा, सोनूघाट, भलुआ, मोहनी देई, ब्लाक तरकुलवा की ग्राम पंचायत सोन्हुला रामनगर, मुड़ेरा, सिरसिया गोठा, नरहरपट्टी, तवकलपु, रतनपुरा, ब्लाक गौरीबाजार की ग्राम पंचायत अकटहिया उर्फ मटियारी, रामलक्षन, भटौली, लक्ष्मीपुर, उसरी बुजुर्ग, देवकुआं, सिरसिया नंबर तीन, मठपाल जती, जोगम कछरहा, पिपरा धन्नी, चरियाव खास, ब्लाक लार की ग्राम पंचायत दोगडी मिश्र, पिंडी, डैनी में कैंप का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed