{"_id":"67478073b9ece22ff60a4f54","slug":"administrations-bulldozer-on-encroachment-illegal-encroachment-removed-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-140758-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, हटवाया अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, हटवाया अवैध कब्जा
Thu, 28 Nov 2024 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। नगर पंचायत प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। नोटिस देने के बाद बुधवार को प्रशासन का बुलडोजर अतिक्रमणकारियों पर चला। इससे सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण किए लोगों में हड़कंप मच गया। नगर पंचायत की ओर से सौ से अधिक लोगों को नोटिस थमाया जा चुका है।
बस स्टेशन पर नायब तहसीलदार शिवेन्द्र कौंडिल्य, अनिल तिवारी, ईओ नितेश गौरव और पुलिस फोर्स के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। सड़क की पटरी पर ईंट लगाकर सब्जी की दुकानें लगा दी गई थीं और नालियों पर टीनशेड डाल कर दुकानदारों ने अवैध कब्जा कर रखा था।
प्रशासन का बुलडोजर चलते ही कई दुकानदार खुद ही अवैध कब्जा हटाने लगे। इमामबाड़ा चौराहे के समीप कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध करने का प्रयास किया तो पुलिस के तेवर देख बैकफुट पर हो गए।
विज्ञापन
ईओ ने कहा कि मुख्य बाजार से लेकर नगर के सभी चौराहों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। खुद ही अतिक्रमण नही हटाने पर प्रशासन कार्रवाई करने के बाद जुर्माना वसूलेगा। सड़क पर स्थाई निर्माण करने वालों को भी चिन्हित किया जा रहा है। कई लोगों का सड़क के दोनों तरफ से छत लगवा कर अवैध कब्जा की शिकायत मिल रही है, जिस पर कार्रवाई की जाएगी।