फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Administration takes tough stand on electricity workers' strike

Deoria News: बिजलीकर्मियों की हड़ताल पर प्रशासन के तेवर कड़े

Sun, 25 May 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 25 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Administration takes tough stand on electricity workers' strike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण के विरोध में कर्मचारी संगठनों ने 29 मई से प्रदेशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। इसके मद्देनजर प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिले में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए कलक्ट्रेट सभागार के पास कंट्रोल रूम बनाया गया है।
एडीएम अपर जिलाधिकारी प्रशासन जैनेंद्र सिंह ने हड़ताल से कढ़ाई से निपटा जाएगा। कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 05568-222261, 225351, 223331 तथा मोबाइल, व्हाट्सएप नंबर 9838238006 है। नियंत्रण कक्ष का संचालन तीन पालियों में होगा।
विज्ञापन

पहली पाली सुबह छह से दोपहर दो बजे तक, दूसरी पाली दोपहर दो से रात 10 बजे तक और तीसरी पाली रात 10 से सुबह छह बजे तक संचालित होगी। इसमें संबंधित कर्मियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियंत्रण कक्ष में उपस्थिति एवं प्राप्त सूचनाओं के लिए दो रजिस्टर रखे जाएंगे, जिनकी जानकारी समय-समय पर नोडल अधिकारी को दी जाएगी।
प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नाजिर सदर को निर्देश दिए गए हैं। ड्यूटी पर तैनात कोई भी कर्मचारी बिना प्रतिस्थानी के ड्यूटी स्थल नहीं छोड़ेगा। हड़ताल के दौरान बिजली आपूर्ति या संचालन से संबंधित समस्या की सूचना नियंत्रण कक्ष के नंबरों पर दी जा सकती है।
तकनीकी नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी के रूप में अपर उप जिलाधिकारी सदर अवधेश कुमार निगम को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed