फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Administration on backfoot over former minister's siege warnings, demand Mani

Deoria News: पूर्व मंत्री की घेराव की चेतावनी पर बैकफुट पर आया प्रशासन, मांगें मानीं

Thu, 07 Aug 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 07 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Administration on backfoot over former minister's siege warnings, demand Mani
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। बघौचघाट उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत शेख सेमरी व बसडीला मैनुद्दीन में लगा 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर बकरीद के दिन जल गया था, तबसे इस गांव की बिजली आपूर्ति ठप थी। लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल थे।
इसकी सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी 30 जुलाई को गांव पहुंच कर ग्रामीणों की समस्या से रूबरू हुए। उन्होंने उपकेंद्र के अवर अभियंता से फोन पर वार्ता कर समस्या के समाधान की बात कही।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने प्रशासन को अल्टीमेट देते हुए कहा था कि नौ अगस्त तक यदि ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि कर दूसरा लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वह 10 अगस्त को सपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ उपकेंद्र का घेराव कर बेमियादी धरना-प्रदर्शन करेंगे। पूर्व मंत्री की चेतावनी के बाद से जिला प्रशासन के हाथ-पांव फूलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिकारियों ने आननफनान शेख सेमरी गांव के ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि की कार्रवाई पूरी कराकर छह अगस्त को 250 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगवाकर बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया।
इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। उधर, पूर्व मंत्री ने 27 जुलाई को शाहपुर शुक्ल में आयोजित सपा की मासिक बैठक में शाखा खजुरिया के मस्जिदिया माइनर में शाहपुर शुक्ल के आगे पिछले कई वर्षों से पानी नहीं पहुंचने को लेकर नहर काटो, नहर पाटो तथा बघौचघाट के केडी चौराहे पर सड़क पर जलभराव की समस्या को लेकर छह जुलाई को सड़क पर धान रोपो कार्यक्रम का एलान किया था।
उनके इस चेतावनी के दूसरे दिन ही नहर में पर्याप्त पानी छोड़ दिया गया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने केडी चौराहे पर सड़क से कचरा साफ कराकर राहगीरों का आवागमन सुगम करा दिया।

इसके बाद पूर्व मंत्री ने धरना-प्रदर्शन के कार्यक्रम को रद्द करने की घोषणा। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह जनता की ताकत और एकजुटता की जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed