फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   administration committed to conduct fair and fearless election : DM

भयमुक्त चुनाव के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध : डीएम

Thu, 03 Feb 2022 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
administration committed to conduct fair and fearless election : DM
भयमुक्त चुनाव के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध : डीएम
विज्ञापन

देवरिया। जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन ने बुधवार को कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त विधानसभा चुनाव कराने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। जनपद में छठे चरण में तीन मार्च को मतदान होगा। नामांकन की प्रक्रिया चार से 11 फरवरी तक होगी। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है।
पत्रकारों से बातचीत में डीएम ने कहा कि राजनीतिक दलों को विभिन्न प्रक्रियाओं एवं नियमों से अवगत कराया जा रहा है। रिटर्निंग ऑफिसर की क्षमता निर्माण के लिए नियमित ट्रेनिंग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस गश्त एवं कार्रवाई के माध्यम से मतदान के लिए सुरक्षित माहौल बना रही है। मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का कड़ाई से अनुपालन किया जा रहा है। चुनाव से जुड़े कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जन भागीदारी बढ़ाने के लिए स्वीप गतिविधियां व्यापक स्तर पर की जा रही हैं। एलईडी वैन के माध्यम से सभी बूथों पर ईवीएम प्रदर्शन किया गया। इसमें लगभग 14 हजार से अधिक नागरिकों ने ईवीएम से मतदान की प्रक्रिया को देखा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सी-विजिल और वोटर हेल्पलाइन एप मतदाताओं को डिजिटली सशक्त बनाता है। एप के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी प्राप्त होगी और इलेक्शन लिटरेसी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्रा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अनुपालन किया जाएगा। चुनाव के लिए 92 कंपनी केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की आएगी। इनके ठहरने के लिए 127 कॉलेजों का अधिग्रहण कर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। मतदान के दौरान पुलिस कर्मियों को कोविड से बचाव के लिए ग्लब्स, सैनिटाइजर, मास्क और फेश सील्ड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जनपद में 26 चेकपोस्ट की स्थापना की गई है, जहां सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। जिले में अवैध शराब के विरुद्ध बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। तीन अवैध शराब निर्माताओं के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई है। चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की आशंका वाले 139 लोगों को चिह्नित किया गया है। उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट और 110-जी के तहत कार्रवाई की जाएगी।

कोविड संक्रमित व्यक्ति भी कर सकेगा मतदान
जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि मतदान के दौरान कोविड हेल्प डेस्क पर थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। यदि किसी व्यक्ति का टेंपरेचर अधिक आता है, तो एक घंटे बाद फिर टेंपरेचर लिया जाएगा। यदि इसके बाद भी तापमान अधिक रहता है, तो शाम को अतिरिक्त एक घंटे में मतदान कराया जाएगा। मतदान के समय कोविड पॉजिटिव व्यक्ति को पोस्टल बैलट का विकल्प उपलब्ध रहेगा। यदि कोई व्यक्ति मतदान के दिन संक्रमित होता है, तो उसे शाम को अतिरिक्त एक घंटे में पीपीई किट पहन कर मतदान की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed