{"_id":"5f74c2ec8ebc3e278733517a","slug":"administraion-mustered-for-ayodhya-conflicting-structure-deoria-news-gkp3675723125","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्तैद दिखा प्रशासन, चप्पे-चप्पे पर रहे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्तैद दिखा प्रशासन, चप्पे-चप्पे पर रहे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन

देवरिया। अयोध्या के विवादित ढांचा विध्वंस में फैसला आने के बाद जहां प्रशासन सतर्क रहा वहीं आरोपितों को निर्दोष साबित होने पर कुछ लोगों ने खुशी जताई। जगह-जगह वंदे मातरम से वातावरण गूंज उठा।
भाजपा गरुल पार कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सभी वरिष्ठ नेताओं के बरी होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दीं। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह ने कहा कि यह सत्य की जीत है। यह उस वचन को प्रमाणित करती है कि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। यह उन विरोधियों के मुख पर तमाचा है, जो धर्म और भारतीय संस्कृति के खिलाफ सदैव भ्रम फैलाते हैं, दुष्प्रचार करते हैं।
जिला उपाध्यक्ष अजय शाही ने कहा कि प्रभु श्रीराम की कृपा से और सीबीआई न्यायालय द्वारा सही फैसला आना जनमानस के हृदय में न्यायालय के प्रति श्रद्धा बढ़ाता है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अजय दुबे, संतोष त्रिगुणायक, गंगा सिंह कुशवाहा, रामाशीष मौर्य, हेमंत मिश्र, निर्मला गौतम, कृष्णा नाथ राय, राजकुमार शाही, मारकंडेय तिवारी, राजेंद्र मल्ल, रामाज्ञा चौहान, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी, अंबिकेश पांडेय, आशुतोष तिवारी, रमेश वर्मा, नवीन सिंह सैंथवार, अखंड प्रताप सिंह, रवि कुशवाहा एडवोकेट, अंगद मणि, पवन मिश्रा, उग्रसेन राव, विनय सिंह, तेजबहादुर पाल, अजीत भारती, राहुल, प्रभाकर तिवारी, रवि जायसवाल, दयाशंकर सिंह, यशवंत शाही, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
भाटपाररानी प्रतिनिधि के अनुसार नगर के हनुमान मंदिर पर बुधवार को बजरंग दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई तथा निर्णय का स्वागत किया। इस दौरान भाजयुमो के मंडल महामंत्री सुजीत कुशवाहा, बजरंग दल के सुमंत कुशवाहा, विक्रांत कुशवाहा, मृत्युंजय कुमार, दीपक कुमार, पवन कुमार आदि मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्र में पुलिस मुस्तैद रही।
पुलिस ने किया पैदल मार्च
विवादित ढांचा विध्वंस पर कोर्ट के फैसले के मद्देनजर बुधवार को देसही देवरिया क्षेत्र में पुलिस काफी सतर्क रही। प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस ने सुबह से ही गश्त शुरू कर दी। क्षेत्र के बैजनाथपुर, बरवां मीरछापर, नौतन हथियागढ़, भटनी दादन आदि चौराहों पर सुबह से ही पुलिस ने पैदल मार्च शुरू कर दिया। सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय ने क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा के इंतजाम का जायजा लिया। इस दौरान पीएसी के जवान भी शांति व्यवस्था में लगे रहे।
खुखुंदू प्रतिनिधि के अनुसार फैसले को लेकर दिनभर पुलिस हाई अलर्ट पर रही। सेक्टर मजिस्ट्रेट धर्मबीर सिंह और एसओ जितेंद्र कुमार तिवारी पूरे पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहे। इलाके के कुछ महत्वपूर्ण बाजारों में टीम की पैनी नजर रही। बालेपुर, पड़री बाजार, बैरौना, मगहरा सहित अन्य इलाकों में पुलिस ने पैदल मार्च कर शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की। एसओ जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि इलाके के अतिसंवेदनशील स्थानों पर शांति व्यवस्था बहाल रखने के लिए पुलिस फोर्स मुस्तैद रही।
सलेमपुर प्रतिनिधि के अनुसार फैसले को लेकर पूरे दिन प्रशासन सर्तक दिखा। तहसील क्षेत्र के चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहे। वहीं प्रशासनिक अधिकारी देर शाम तक क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। सलेमपुर, लार, मझौलीराज में एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल व सीओ श्रीएस त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस बल भारी संख्या में मौजूद रही। भटनी में तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
बरहज प्रतिनिधि के अनुसार कोर्ट के फैसले को लेकर प्रशासन सतर्क रहा। एहतियात के तौर पर नगर क्षेत्र में जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर अनिल पांडेय सक्रिय रहे। कोई अनहोनी न हो, जिसको लेकर डेढ़ सेक्शन पीएसी बुलाई गई थी।
नगर में मुख्य चौक, अटल तिराहा, देवरिया, पैना और तहसील बाईपास के अलावा भलुअनी, पैना, मगहरा, करुअना, सोनाड़ी, कपरवार, मदनपुर आदि क्षेत्रों में पुलिस सक्रिय रही। अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए थे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इंस्पेक्टर मदनपुर श्याम लाल यादव, थानाध्यक्ष भलुअनी राजेश कुमार सिंह, एसआई आशुतोष कुमार, ओपी सिंह, सुमित राय, अजय कुमार सिंह आदि सक्रिय रहे।