फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   adm summoned the record

एडीएम ने बालगृह का अभिलेख किया तलब

Thu, 10 Sep 2020 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
adm summoned the record
एडीएम ने बालगृह का अभिलेख किया तलब
विज्ञापन

देवरिया। राजकीय बाल गृह से फरार हुए लड़कों की चल रही जांच में एडीएम प्रशासन ने अभिलेख तलब किया है। माना जा रहा है कि कर्मचारियों के बचाव में अभिलेख में फेरबदल किया गया है। इसको लेकर बालगृह के कर्मचारियों की परेशानी बढ़ सकती है। अभी तक प्रोवेशन अधिकारी की जांच में दो होमगार्ड समेत चार लोग दोषी मिले हैं।
बालगृह से करीब 12 दिन पहले दो लड़के फरार हो गए। ड्यूटी पर तैनात केयर टेकर, चपरासी और दो होमगार्डों को इसकी जानकारी तक नहीं हुई। डीएम ने इसे गंभीरता से लिया और मजिस्ट्रेटी जांच एडीएम प्रशासन राकेश पटेल को सौंपा। जिस रात को घटना हुई उस रात ड्यूटी पर चार कर्मचारी थे। चर्चा है कि कुछ कर्मचारियों को बचाने के लिए राजकीय बालगृह के जिम्मेदारों ने कागजों में हेराफेरी किया है। इसकी जानकारी होने पर एडीएम प्रशासन ने बालगृह का अभिलेख तलब किया है, दो दिन बीतने के बाद भी अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया गया है। जांच रिपोर्ट अधर में होने के कारण अभी तक लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं हो सकी है। एक वर्ष पूर्व बालगृह से चार लड़के फरार हो चुके हैं, जिसमें एक को छोड़ तीन लड़कों का आज तक पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

घटना की रात ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के अलावा बालगृह के सभी कर्मचारियों का बयान दर्ज होगा। एडीएम प्रशासन राकेश पटेल ने बताया कि अभिलेख में गड़बड़ी की शिकायत मिली। इसलिए अभिलेख तलब किया गया है। बालगृह के सभी कर्मचारियों का बयान दर्ज होगा। इसलिए जांच में देरी हो रही है। कुछ कर्मचारियों का बयान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed