फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ADM-ASP trains hoop

एडीएम-एएसपी की गाड़ियों को घेरा

Tue, 20 Dec 2016 11:45 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 20 Dec 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
ADM-ASP trains hoop
एडीएम की गाड़ी घेरा - फोटो : अमर उजाला
 हत्या, लूट के मामले का डेढ़ माह बाद भी पर्दाफाश नहीं होने से नाराज लोगों ने एडीएम प्रशासन और एएसपी की गाड़ियों को घंटों घेरे रखा। महिलाएं हाथ में हांड़ी, झाड़ू और डंडा लेकर प्रदर्शन कर रही थीं। उनके तेवर देखकर अफसर बैकफुट पर रहे। धरना-प्रदर्शन में कई राजनैतिक दलों के लोग शामिल थे। लोग पर्दाफाश के लिए समय बताने की मांग कर रहे थे। प्रशासन और लोगों के बीच कई राउंड वार्ता हुई। दिन में एक बजे से शुरू हुआ घेराव रात सात बजे तक चला।
विज्ञापन

खामपार के बड़हरिया गांव निवासी अमरजीत कुशवाहा पड़री बाजार में वेस्टर्न  यूनियन एजेंसी के जरिए करेंसी एक्सचेंज के साथ टूर एवं ट्रैवेल्स  एजेंसी भी चलाते थे। तीन नवंबर की रात स्याही नदी के पास बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और चार लाख रुपये लूट ले गए। घटना के विरोध में आंदोलन कर रहे लोगों से एसपी ने 72 घंटे के भीतर पर्दाफाश का आश्वासन दिया था। इसको लेकर इलाके के लोग कई बार आंदोलन कर चुके हैं। मंगलवार को मृतक के पिता मोतीलाल कुशवाहा और गांव की महिलाएं तहसील में धरना-प्रदर्शन कर रही थीं। कई दलों के लोग भी शामिल थे। तहसील दिवस पर एडीएम प्रशासन वीकेे दोहरे और एएसपी एनके सिंह शिकायतों को सुन रहे थेे। करीब एक बजे धरना दे रही महिलाएं हांड़ी, झाड़ू और डंडा लेकर अफसरों की गाड़ी को चारो तरफ से घेर लिया। एएसपी, एसडीएम जयप्रकाश ने धरनास्थल पर जाकर परिवारवालों से बात की। लोग पर्दाफाश का समय बताने की मांग कर रहे थे। एएसपी ने कहा कि घटना के पर्दाफाश के करीब पहुंच गए हैं लेकिन वह समय नहीं बता सकते कि कब तक पर्दाफाश होगा। इस पर लोग भड़क गए। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी और भाषणबाजी शुरू कर दिया। गाड़ियों के घिरे होने से अफसर एसडीएम के चैंबर में देर रात तक बैठे रहे। पीएसी भी बुला ली गई। देर रात अफसरों से बातचीत के बाद लोग मानें। इस मौके पर बसपा नेता सभाकुंवर, जिला पंचायत सदस्य अनिरूद्घ कुशवाहा व सत्यदेव यादव, सपा नेता लक्ष्मण कुशवाहा, माकपा नेता साधुशरण, अश्वनी कुमार सिंह, जयप्रकाश कुशवाहा, जयप्रकाश यादव, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुशील शाही, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बिंदा कुशवाहा,  डॉ. राम नारायण कुशवाहा, विजय प्रताप कुशवाहा, अभय यादव, रामायण कुशवाहा, महादेव गिरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष भृगुराशन कुशवाहा, राम अधार कुशवाहा, डॉ. राम नारायण सिंह समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगें 
आंदोलन कर रहे लोगों ने हत्यारों को गिरफ्तार करने, पांच लाख रुपयेे आर्थिक सहायता दिलाने, पड़री बाजार में पुलिस चौकी की स्थापना करने, परिवार की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस निर्गत करने की मांग की। प्रशासन ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसडीएम जयप्रकाश ने बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। शस्त्र लाइसेंस का आवेदन करने को कहा गया है। आवेदन होने के बाद प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ के अपशब्द बोलने पर भड़के लोग
तहसील दिवस में न्याय की गुहार  लगाने पहुंचे फरियादी को सीओ ने सीडीओ के सामने अपशब्द बोल दिया। इससे नाराज लोगों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। एसडीएम के हस्तक्षेप से लोग शांत हुए। जमसड़ा और कुंडौली गांव के लोगों ने राशन कार्ड में हुई धांधली की जांच कराने को लेकर प्रदर्शन किया। 35 शिकायतों में सिर्फ 3 मामलों का निस्तारण मौके पर हो सका।

भटनी थाना क्षेत्र के भरहेचौरा गांव निवासी राजकिशोर सिंह की जमीन की पक्की पैमाइश हो चुकी है। तहसील प्रशासन जमीन पर कब्जा नहीं दिला पा रहा है। इसकी शिकायत राजकिशोर अपने लोगों के साथ तहसील दिवस में की। इस दौरान सीओ अजय कुमार राय ने शिकायतकर्ता को अपशब्द बोल दिया। साथ में आए लोग भड़क गए और सीओ से कहासुनी करने लगे। माहौल गरमा गया। फरियादी के साथ ऐसा एसपी के जाने के बाद हुआ। इस दौरान राजस्व 12, पुलिस 10, विकास 5, विद्युत 2, पूर्ति 3 और नगर पंचायत के 4 मामले आए। राजस्व के तीन मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान सीडीओ राजेश कुमार त्यागी, एसपी मो. इमरान, एसडीएम आरपी तिवारी समेत सभी विभाग के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed