फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   aditional cmo given report against doctor

आंख अस्पताल के डॉक्टर समेत तीन पर केस दर्ज

Thu, 09 Apr 2020 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
aditional cmo given report against doctor
एडिशनल सीएमओ की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

सीतापुर आंख अस्पताल में डॉक्टर और कर्मचारियों के आत्मदाह के प्रयास का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। विकास भवन स्थित सीतापुर आंख अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाए जाने में बाधा पैदा करने पर सदर कोतवाली पुलिस ने डॉक्टर समेत तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एडिशनल सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद की तहरीर पर की। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने चौकीदार को इस मामले में हिरासत में ले लिया।
एडिशनल सीएमओ ने तहरीर में कहा है कि कोरोना महामारी फैली हुई है। बचाव के लिए शासन-प्रशासन आइसोलेशन ट्रीटमेंट यूनिट का निर्माण किया जा रहा है। इन स्थानों का निर्माण करने के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम के अधीन स्थानों के अधिग्रहण का अधिकार डीएम को है। अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए डीएम की ओर से दिनांक एक अप्रैल 2020 को दस बजे सीतापुर आंख अस्पताल देवरिया को क्वारंटीन सेंटर बनाने के लिए अधिग्रहीत किया गया है। इस स्थान पर कुछ कमरों का कब्जा लिया जा चुका था। आठ अप्रैल को शेष स्थानों पर कब्जा लेने के लिए जब जिला अस्पताल के कर्मचारियों के साथ मौके पर गया तो वहां उपस्थित डॉ. अनिल कुमार कटियार, चौकीदार सुरेंद्र प्रसाद, अब्दुल रहीम की ओर से मुझे एवं अन्य कर्मचारियों को उक्त स्थान पर कब्जा लेने से बलपूर्वक रोका गया। उन्हें बताया गया कि डीएम के आदेश से अस्पताल को पूर्व में ही अधिग्रहीत किया जा चुका है तो उन्होंने कहा कि हम किसी आदेश को नहीं मानते। इस अस्पताल को अधिग्रहीत नहीं होने देंगे। इन्होंने शासकीय कार्य में बाधा डाला। जब उनसे सहयोग करने एवं वैश्विक महामारी के दृष्टिगत मानवीय आचरण किये जाने की अपेक्षा की गई तो डॉ. कटियार एवं अन्य मारपीट पर आमादा हो गए एवं गाली देते हुए कर्मचारियों के साथ हाथापाई करने लगे। जान से मारने की धमकी भी दी गई। तहरीर के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस ने डॉ. एके कटियार, सुरेंद्र प्रसाद और अब्दुल रहीम के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, आदेश की अवहेलना करना, धमकी देना, आत्मदाह के लिए प्रेरित करने और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। बृहस्पतिवार की भोर में सदर कोतवाली पुलिस ने सुरेंद्र प्रसाद को हिरासत में ले लिया। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। एक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

इनसेट
यह था मामला
वैश्विक कोरोना महामारी को देखते हुए डीएम ने सीतापुर आंख अस्पताल समेत परिसर को खाली करने के आदेश पिछले दिनों दिए थे। यहां तैनात डॉ. एके कटियार ने अस्पताल का दो कमरा छोड़कर अन्य जगह खाली कर दिया। जबकि जिला प्रशासन पूरा परिसर ही खाली कराना चाहता है। जिला विकास अधिकारी, एसडीएम सदर और सीओ सिटी ने मंगलवार को ही डॉक्टर से परिसर खाली करने को कहा। इससे नाराज डॉ. एके कटियार, सुरेंद्र प्रसाद और अब्दुल रहीम ने परिवारवालों के साथ मिलकर बुधवार की दोपहर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया था। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने सभी को समझाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed