फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   adg demanded report in theft matter

Deoria News: एडीजी ने थानेदार से चोरी मामले में मांगी एक सप्ताह में रिपोर्ट

Thu, 16 May 2024 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 16 May 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
adg demanded report in theft matter
मामला महुआडीह थाना क्षेत्र के भटनी दादन का
विज्ञापन

चार माह बाद भी ज्वेलरी व कपड़े की दुकान में हुई चोरी का नहीं हो सका खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र भटनी दादन चौराहे पर हुई ज्वेलरी व कपड़े की दुकान में चोरी की घटना का चार महीना बाद भी खुलासा नहीं हो सका। इसके बाद पीड़ित ने एडीजी की शरण ली। मंगलवार को पीड़ित से मिलने व सारी बातें सुनने के बाद एडीजी ने महुआडीह थानेदार से 15 दिनों में जांच कर चोरी का खुलासा करने और अब तक मामले में क्या हुआ, इसकी रिपोर्ट एक सप्ताह में तलब की है।
महुआडीह थाना क्षेत्र के विक्रम बिसनपुर गांव निवासी सदानन्द वर्मा पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मी शंकर वर्मा की भटनी दादन चौराहे पर कपड़े व ज्वेलर्स की दुकान है। उनकी दुकान में 2 जनवरी 2024 की रात में चोरों ने पीछे की दीवार में सेंध काटकर दुकान का शटर तोड़कर करीब छह किलो चांदी तथा 250 ग्राम सोने के जेवरात, नकदी समेत करीब 15 लाख की चोरी की घटना को अंजाम अज्ञात चोरों ने दिया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

घटनास्थल पहुंचे सीओ संजय कुमार रेड्डी ने भी जांच की व चोरी की खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई थीं, लेकिन घटना के चार महीना बाद भी चोरी का खुलासा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

थक-हार कर पीड़ित मंगलवार को एडीजी कार्यालय पहुंचा। पीड़ित से मिलने व सारी बातें सुनने के बाद एडीजी ने महुआडीह थानेदार से 15 दिनों में जांच कर चोरी का खुलासा कर इसकी रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि खुलासे के लिए लगाईं टीमें मामले में क्या कर रही हैं, इसकी जानकारी लेकर रिपोर्ट बनाकर एक सप्ताह में भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed