फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   add intelectual persons in congress

बुद्धिजीवियों को पार्टी से जोड़ें : डॉ अमित सिंह

Sun, 11 Feb 2018 10:53 PM IST
deoria
deoria Updated Sun, 11 Feb 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
add intelectual persons in congress
बैठक को संबोधित करतीं डॉ अमिता सिंह। - फोटो : amar ujala
सलेमपुर। 
विज्ञापन

नगर के डाकबंगला पर रविवार को प्रोफेशनल कांग्रेस की बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में प्रोफेशनल क्षेत्र से आए अधिवक्ता, शिक्षक और चिकित्सकों ने अपने विचार और सुझाव रखे। कांग्रेस के फ्रंटल संगठन के माध्यम से अधिक अधिक बुद्धिजीवियों को जोड़ने की कवायद की गई। 
इस दौरान प्रोफशनल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमिता सिंह ने कहा कि पूर्वांचल देवों और मंदिरों की धरती है। इसलिए यहां से मैं संगठन की शुरुआत कर रही हूं। जीवन में उतार और चढ़ाव आते हैं। वैसे ही पार्टी में उतार और चढ़ाव आता है। हमें पार्टी के हित में बोलने की जरूरत है। सकारात्मक सोच के साथ काम करें तो कल्याण होगा। इसके बिना किसी का विकास नहीं हो सकता। आज जो भी दिखाई दे रहा है। इससे विश्व में भारत के एक बड़ी ताकत बनने की संभावना है। कहा कि लाल बहादुर शास्त्री भी इस देश के प्रधानमंत्री हुए। वह भी गरीबी में पढ़े व बढ़े। उन्होंने कभी अपनी गरीबी का डंका नहीं पीटा जैसा आज के प्रधानमंत्री पीट रहे हैं। प्रधानमंत्री की एक गरिमा होती है। एक बार फिर कमर कस कर व्यवस्थित होने की जरूरत है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश तथा संचालन दीनदयाल प्रसाद ने किया। एडवोकेट परमानंद यादव, रामनरायण लाल श्रीवास्तव, असीमानंद समेत दर्जनों लोगों ने अपने विचार और सुझाव रखे। आयोजक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव रामजी गिरी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र पाण्डेय, वशिष्ठ मोदनवाल, प्रधान गणेश गिरी, उमेश मिश्र, राम विलास तिवारी, सूबेदार सिंह, लाल साहब यादव, मोहित पांडेय, अभिनीत उपाध्याय, रूदल बागी, संजय गुप्त, उदय नारायण तिवारी, अनिल सिंह, राजेंद्र सिंह, मोहन प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जातिवाद और धर्मवाद को खत्म करेगी कांग्रेस 
सलेमपुर। प्रोफेशनल लोगों को कांग्रेस राजनीतिक प्लेटफार्म उपलब्ध कराती है। इसमें डॉक्टर, वकील, शिक्षक, इंजीनियर जुड़कर अपनी भागीदारी निभाते हैं। कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन सदस्यता लेकर राजनीति से जुड़ सकता है। ये बातें रविवार को डाक बंगला पर प्रोफेशनल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमिता सिंह ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कला से संबंधित उद्योग धंधों के प्रोत्साहन के लिए कांग्रेस श्वेत पत्र लाना चाहती है। जहां हमारी सरकार हैं वहां इसे लागू करेंगे। जहां सरकार नहीं है वहां इसके लिए आवाज उठाएंगे। संगठन में आंतरिक डेमोक्रेसी के साथ-साथ सुझाव भी आना चाहिए। किसी पर उंगली उठाने के साथ सुझाव भी जरूरी है। यह फ्रंटल संगठन क्वालिटी मेंबरशिप प्रदान करता है। इस संगठन के द्वारा जातिवाद, धर्मवाद को खत्म करने का काम कांग्रेस करेगी। कहा कि बजट से मध्यम वर्ग के लोग परेशान हैं। उनके लिए कुछ राहत नहीं मिली है। वादे के अनुसार सरकार दो करोड़ रोजगार नहीं दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed