फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   AD took stock of the hospital facilities

Deoria News: एडी ने अस्पताल की सुविधाओं का लिया जायजा

Tue, 07 Nov 2023 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
AD took stock of the hospital facilities
देवरिया। अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गोरखपुर ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। दीपावली को लेकर की जाने वाली तैयारी को देखा। इमरजेंसी में डस्टबिन के बाहर सीरिंज गिरी देख उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद विभिन्न जगहों पर सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव के निर्देश के क्रम में अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गोरखपुर डॉ. एके विश्वकर्मा और ज्वाइंट डायरेक्टर बीएन राव दोपहर बाद सीएमओ कार्यालय पहुंचे। यहां से सीएमओ डॉ. राजेश कुमार झा और सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा के साथ अस्पताल की इमरजेंसी पर पहुंचे। उन्होंने पर्ची काउंटर, माइनर ओटी को देखा। इसके बाद इंजेक्शन कक्ष में पहुंचे, जहां स्टाफ नर्स मौजूद थीं। सामने दो डस्टबिन रखा था और उसके बाहर प्रयोग किया गया डिस्पोजल सीरिंज गिरी पड़ी थी। यह देख नाराजगी जताई और सतर्कता बरतने को कहा।
विज्ञापन

इसके बाद डॉक्टर कक्ष, वार्ड को देखा। यहां साफ-सफाई को और बेहतर करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल के साथ भी बात की।
-----
बर्न वार्ड का किया मुआयना
एडी व जेडी ने दीपावली त्योहार के मद्देनजर मेडिकल कॉलेज में बनाए गए बर्न वार्ड का मुआयना किया। उन्होंने मरीजों की सुविधा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed