फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Action taken against unrecognized schools, BEO rings the school bell for dismissal

Deoria News: बिना मान्यता वाले स्कूलों पर कार्रवाई, एक स्कूल में बीईओ ने लगवाई छुट्टी की घंटी

Sat, 18 Apr 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 18 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Action taken against unrecognized schools, BEO rings the school bell for dismissal
रामपुर कारखाना । खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र कुमार भारती ने शुक्रवार को रामपुर कारखाना ब्लॉक के छह विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बिना मान्यता, मानक विहीन व्यवस्थाओं और नियमों के विपरीत संचालित हो रहे स्कूलों पर कार्रवाई की गई। एक विद्यालय में स्थिति इतनी खराब मिली कि बीईओ ने स्वयं घंटी लगवाकर तत्काल छुट्टी करा दी। साथ ही छह से अधिक विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

निरीक्षण की सूचना मिलते ही क्षेत्र के विद्यालय संचालकों में हड़कंप मच गया। बीईओ सबसे पहले बेलवनिया चौराहा स्थित प्रीति सिंह आदर्श प्राथमिकी स्कूल सरस्वती ज्ञान मंदिर पहुंचे, जहां विद्यालय बिना मान्यता और आवश्यक मानकों के संचालित पाया गया। इसके बाद विशुनपुर कला चौराहे पर स्थित श्री ठाकुर जी धनुषधारी विद्यालय में प्राथमिक स्तर की मान्यता, वाहन परमिट और बीमा से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।
विज्ञापन

कुशहरी रोड स्थित श्री तहसीलदार सिंह पब्लिक स्कूल में स्कूल वाहन जर्जर हालत में मिला। वहीं कोटवा मोड़ स्थित नव भारत पब्लिक स्कूल बिना मान्यता और मानकों के संचालित पाया गया, जिस पर बीईओ ने तत्काल बंद कराने का निर्देश देते हुए छुट्टी करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डुमरी गांव स्थित इंटेलिजेंट पब्लिक स्कूल में बच्चों को छोटे और मानक विहीन कमरों तथा टिन शेड के नीचे पढ़ाया जा रहा था। भीषण गर्मी के बावजूद कक्षाओं में पंखों की व्यवस्था नहीं थी और कई कक्षाएं बिना शिक्षक के संचालित हो रही थीं। विद्यालय में स्वच्छ पानी, शौचालय और साफ-सफाई की भी गंभीर कमी पाई गई।

खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र कुमार भारती ने संबंधित विद्यालयों को नोटिस जारी करते हुए संचालन बंद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उच्चाधिकारियों को विभागीय कार्रवाई और जुर्माना लगाने के लिए पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed