फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Acting Principal Rajni assumed charge.

Deoria News: कार्यवाहक प्राचार्य रजनी ने ग्रहण किया कार्यभार

Fri, 10 Oct 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 10 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Acting Principal Rajni assumed charge.
कार्यभार ग्रहण करने के बाद घटना स्थल पर पहुंची कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. रजनी
मेडिकल काॅलेज में निरीक्षण कर जाना हाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में बृहस्पतिवार को शासन की ओर से बनाई गई कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंंने मेडिकल काॅलेज में निरीक्षण हालात का जायजा लिया।
कार्यवाहक प्राचार्य एटा की एनाटॉकी विभाग की प्रोफेसर डॉ. रजनी पटेल दोपहर करीब दो बजे मेडिकल काॅलेज पहुंची। उन्होंने उप प्राचार्य डाॅ. श्वेता सिंह से कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद वह सीएमएस डॉ. एचके मिश्र और उप प्राचार्य के साथ निरीक्षण करने निकल पड़ीं। वह सबसे पहले इमरजेंसी गईं। वहां वार्ड, माइनर ओटी और वार्ड आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

यहां से ओपीडी बिल्डिंग पहुंची। वहां प्राचार्य एक एक फ्लोर पर गईं। वार्डों का निरीक्षण किया। मरीजों, मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टॉफ से बात कर हालात जाना। इसके बाद वह सबसे ऊपर छत पर घटनास्थल के पास गईं। यहां पर निरीक्षण करने के बाद सुरक्षाकर्मियों को जरुरी निर्देश दिए। प्राचार्य ने कहा कि एकांत जगह पर प्रकाश की अवश्य व्यवस्था की जाए। सुरक्षा के पर्याप्त उपाय किए जाएं। सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाकर निगरानी सुनिश्चित की जााए। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजीत पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed