फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   acid attack on 2 demsells

Deoria News: दो युवतियों पर एसिड अटैक, मुठभेड़ में आरोपियों को गाेली लगी

Fri, 12 Apr 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 12 Apr 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
acid attack on 2 demsells
दो युवतियों पर एसिड अटैक, मुठभेड़ में आरोपियों को गाेली लगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया/गौरीबाजार। जिले के गौरीबाजार में बाइक सवार दो युवकों ने बृहस्पतिवार को सरेराह दो युवतियों पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। घायल दोनों युवतियों को कस्बे के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने तीन टीमें गठित की थीं।

अभी मामले में दो अज्ञात पर केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही थी। इसीबीच सूचना मिली कि आरोपी गोरखपुर की ओर भागने की फिराक में है। सूचना पर देररात पुलिस ने गोरखपुर जिले की सीमा पर घेराबंदी की। यहां पर आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन


गौरीबाजार क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली हमउम्र दो युवतियां कस्बे में जाने के लिए साथ ही घर से निकलीं। अभी वह गौरीबाजार- हाटा रोड पर स्थित देवगांव मोड़ के पास पहुंची थीं कि एक बाइक पर सवार दो युवक उनके आगे आ गए। अभी वो कुछ समझ पातीं युवकों ने उन पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इससे एक युवती के चेहरे का दाहिना हिस्सा व गर्दन झुलस गया। जबकि दूसरी के हाथ पर ज्वलनशील पदार्थ के छींटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर एसपी संकल्प शर्मा व रुद्रपुर के क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव फोर्स के साथ भी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने दोनों युवकों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गईं थीं। उधर एसिड अटैक से जख्मी दोनों युवतियों का इलाज गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। शल्य चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों के अनुसार दोनों खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed