{"_id":"6154aa968ebc3e4afc3690d3","slug":"accused-of-theft-caught-and-hand-over-to-police-deoria-news-gkp4111143111","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहसी लड़कों ने चोरी के आरोपी को पकड़ा, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहसी लड़कों ने चोरी के आरोपी को पकड़ा, पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

सोनूघाट। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनूघाट के पास भगवती नगर मोहल्ले में 4 जुलाई को दिनदहाड़े हुई चोरी के मामले फरार आरोपी को साहसी लड़कों ने पकड़ लिया। उसे जेल पुलिस चौकी को सौंप दिया। अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
देवरिया-बरहज मुख्य मार्ग सोंदा स्थित भगवती नगर मोहल्ले में बरहज थाना के करायल उपाध्याय निवासी रत्नेश उपाध्याय परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे। वह चार जुुलाई को पत्नी बबीता उपाध्याय का इलाज कराने गोरखपुर गए थे। बच्चे मोहल्ले में ही रिश्तेदारी में गए थे। शाम को लौटे तो घर का ताला टूट था और सामान गायब थे। उन्होंने मोहल्ले के ही तीन लड़कों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी दी थी। पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को पकड़ा लिया और दूसरा छत से कूदकर भाग निकला था। करीब तीन माह बाद मंगलवार शाम मुहल्ले के आयुष उपाध्याय व मंगल तिवारी स्कूल से लौट रहे थे कि उनकी नजर आरोपी नवमी उर्फ भोलू पर पड़ गई। दोनों ने आईटीआई के निकट केंद्रीय विद्यालय वाली गली में दौड़ाकर उसे दबोच लिया और फोन कर जेल चौकी पुलिस को सौंप दिया।