{"_id":"6afa032f31898f7cea01e505","slug":"accused-of-theft-arrested-deoria-news-c-208-1-deo1049-196782-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: घर से 35 हजार रुपये चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: घर से 35 हजार रुपये चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
Mon, 16 Nov 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गरुड़पार में घर से 35 हजार रुपये चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी के 7130 रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ पहले से भी चोरी की दो प्राथमिकी दर्ज है।
पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, कोतवाली चौराहा स्थित कुम्हार गली निवासी शुभम जायसवाल के घर में 10 नवंबर की सुबह करीब 3:30 बजे चोरी हुई थी। अज्ञात व्यक्ति पर्स में रखे 35 हजार रुपये चुरा ले गया था। पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर गरुड़पार काली मंदिर निवासी चंदन मद्धेशिया उर्फ रेहान (18) को मालगोदाम के पास ट्रक की आड़ से गिरफ्तार किया। संवाद