फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Accused of taking a teenager to Bihar and sexually exploiting her

Deoria News: किशोरी को बिहार ले जाकर यौन शोषण करने का आरोप

Wed, 10 Sep 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 10 Sep 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Accused of taking a teenager to Bihar and sexually exploiting her
तरकुलवा। बघौचघाट थाना क्षेत्र के 16 वर्षीय किशोरी को बिहार ले जाकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की दिव्यांग मां ने पुलिस को तहरीर देर कार्रवाई की मांग की। जब थाने से न्याय नहीं मिला तो उसने मंगलवार को एसपी विक्रांत वीर से शिकायत की।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि बेटी कोगांव की एक महिला ने अपने भाई के साथ मिलकर एक सितंबर को जबरदस्ती अपने साथ लेकर चली गई। उसने इसकी शिकायत तीन सितंबर को प्रधान से की थी। जब आरोपियों पर दबाव बढ़ा तो वह छह सितंबर की दोपहर में बेटी को लेकर बिहार चले गए। वहां उसे एक कमरे में ले जाकर आरोपी ने उसका यौन शोषण किया। दिव्यांग मां ने आरोप लगाया है कि उसने जब इसकी शिकायत थाने में की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। उल्टे सुलह-समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। है। थाना प्रभारी विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed