फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Accused of sexually exploiting a girl on the pretext of marriage

Deoria News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप

Fri, 20 Jun 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 20 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Accused of sexually exploiting a girl on the pretext of marriage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरियारपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आने वाले युवक पर एक युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप लगा है। पीड़िता की मां ने शुक्रवार को बरियारपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता की मां का आरोप है कि भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक उनके गांव में अपने रिश्तेदारों के यहां आता-जाता था। इसी दौरान उसने उनकी बेटी से फोन पर बातचीत शुरू कर दी। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। जब युवती ने विवाह का दबाव डाला तो इन्कार कर दिया।

आरोप है कि युवती दो माह की गर्भवती हो गई थी। युवक ने जबरन गर्भपात करा दिया। पीड़िता की मां का कहना है कि बृहस्पतिवार को आरोपी युवक ने मां और एक दोस्त के साथ मिलकर युवती को अपने घर बुलाया। घर पहुंचने पर आरोपी के परिवार वालों ने युवती के साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी देते हुए अन्य दो लोगों की मदद से जबरन बाइक पर बैठाकर देर रात उसके गांव भेज दिया। बरियारपुर एसओ त्रिवेंद्र मौर्य ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed