{"_id":"659c3d79fec1bd73960ad2ce","slug":"accused-of-raping-manager-arrested-sent-to-jail-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-17093-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: प्रबंधक से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: प्रबंधक से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
Mon, 08 Jan 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के एक गांव में सीबीएसई बोर्ड से संचालित एक विद्यालय की प्रबंधक से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
थानाक्षेत्र के एक गांव में केरल की रहने वाली एक महिला सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध विद्यालय संचालित करती हैं। महिला उस विद्यालय की प्रबंधक है, जो अपने पति के साथ विद्यालय में ही रहती है। आरोप है कि छह दिसंबर को प्रबंधक अपने कार्यालय में कोई कागजात ढूंढ़ रही थी, इसी बीच विद्यालय के एक कर्मचारी ने कार्यालय में घुसकर उनके साथ दुष्कर्म किया।
इस मामले में आरोपी कर्मचारी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर सोमवार दोपहर में पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार लिया। एसओ रणजीत सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी सुनील गोस्वामी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।