{"_id":"649dc8a90ce763ca08097466","slug":"accused-of-raping-a-woman-and-making-the-video-viral-arrested-deoria-news-c-7-1-223990-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महिला के साथ दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने के आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महिला के साथ दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने के आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खामपार थाना के एक गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपार रानी। खामपार थाना के एक गांव की महिला के साथ कुछ दिन पूर्व एक युवक ने पहले रेप किया। बाद में उसने रेप का वीडियो वायरल कर दिया। महिला युवक के विरुद्ध खामपार थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को अभियुक्त को उसके गांव से गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। खामपार थाना के एक गांव की महिला से कुछ दिन पूर्व एक युवक ने रेप किया और उसका वीडियो भी बना लिया। महिला को युवक बार-बार ब्लैकमेल करता रहा और वीडियो वायरल करने की धमकी भी देता रहा। महिला लोक लाज की वजह से परिजनों से कुछ नहीं बताया। बाद में युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। महिला परिजनों को लेकर थाने पहुंची और युवक के विरुद्ध घटना की नामजद तहरीर थाने में दी। खामपार पुलिस 27 जून को युवक के विरुद्ध आईटी एक्ट तथा रेप का मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। बाद में मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस के उच्च अधिकारी के आदेश पर उसकी विवेचना भाटपार रानी थानाध्यक्ष प्रभु दयाल सिंह को दे दी गई। थानाध्यक्ष प्रभु दयाल सिंह ने बताया कि खामपार पुलिस के सहयोग से युवक परवेज आलम को उसके गांव करौंदा थाना खामपार से गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।