फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Accused of posting objectionable content

Deoria News: आपत्तिजनक पोस्ट डालने का आरोप

Wed, 10 Jun 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 10 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Accused of posting objectionable content
तरकुलवा। पथरदेवा की एक महिला ने पति समेत चार ससुरालियों पर मारपीट और सोशल मीडिया पर उसका और बच्चों का आपत्तिजनक पोस्ट डालकर बदनाम करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला ने तहरीर में कहा है कि उनका मायका महुआडीह थाना क्षेत्र के ग्राम गोठा रसूलपुर में है। चार दिसंबर 2011 को उसकी शादी पथरदेवा निवासी शेरू सिंह के साथ हुई। शादी के बाद से पति नशे में उसे और बच्चों मारता-पिटता है। कुछ माह से वह सऊदी अरब चला गया है। पति की भाभी और बहनें उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे बदनाम कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पति शेरू सिंह, ससुर चंडी सिंह, सास लक्खी देवी व ननद मीना देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed