{"_id":"69e3cdf1179af32d7f0afbeb","slug":"accused-of-missing-records-gave-clarification-deoria-news-c-208-1-deo1018-179769-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अभिलेख गायब करने के आरोपी पूर्व महंत ने दी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अभिलेख गायब करने के आरोपी पूर्व महंत ने दी सफाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चनुकी। शनिवार को शाम करीब 5:30 बजे देवाश्रम मठ लार के पूर्व महंत व अभिलेख गायब करने के आरोपी स्वामी अभयानन्द गिरी लार पुलिस चौकी पर दिखे। वह दाढ़ी -बाल मुड़ा कर संन्यासी के दूसरे रूप में नजर आए।
वह अभिलेख लापता करने के मामले में अपना पक्ष विवेचक के सामने रखने आए थे। स्वामी अभयानंद ने कहा कि उन्हें अपने गुरु के खिलाफ कुछ नहीं कहना है। देवाश्रम मठ लार के महंत स्वामी भगवान गिरी ने अपने शिष्य और देवाश्रम मठ के पूर्व महंत स्वामी अभया नंद गिरी पर अभिलेख गायब करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि हमने 25 मई 2025 को अभयानंद गिरि के पक्ष में मुख्तारनामा लिखा था, जिससे वे मेरे कार्यों का देख-रेख करते थे।
जब मैं इलाज के लिए नांन्देड जा रहा था तो उस समय में स्वामी देवानन्द पीजी काॅलेज मठ-लार, स्वामी देवानन्द संस्कृत महाविद्यालय, मठ-लार, स्थायी देवानन्द इण्टरमीडिएट कालेज मठ-लार, श्रीदेव राष्ट भाषा लघु मा विद्यालय मठ-लार एवं स्वामी चन्द्रशेखर गिरि बालिका विद्यालय मठ-लार की पत्रावली अभयानन्द गिरि को देकर गया था।
विज्ञापन
उस अभिलेख के माध्यम से वे 20 फरवरी 2026 तक विद्यालयीय कार्यवाही का संचालन करते रहे। जब मैं 23 फरवरी को अपना मुख्तारनामा रद्द कर के आश्रम पर पहुंचा तो वहां से उक्त विद्यालयों की पत्रावली (कार्यवाही रजिस्टर, सा० सभा बैठक रजिस्टर, सदस्य रसीद व अन्य महत्वपूर्ण पत्रावलिया) नहीं मिली, जो अभयानन्द गिरि लेकर चले गये थे, मांगने पर देने से इंकार कर रहे है।
उनका आचरण अखाड़े के प्रति सही नहीं रहा, इन्ही कारणों से 10 अप्रैल को महंत पद से निष्कासित कर दिया था।