{"_id":"69c979cf55421f3e7509ada7","slug":"accused-of-firing-on-car-riders-arrested-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-178188-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कार सवारों पर फायरिंग का आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कार सवारों पर फायरिंग का आरोपी दबोचा
Mon, 30 Mar 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। पिड़रा रोड पर मझने पुल के समीप कार सवार युवकों पर फायरिंग के मामले में फरार चल रहे युवक को पुलिस ने असलहा के साथ गिरफ्तार किया। घटना में आर्म्स एक्ट की कार्रवाई बढ़ाते हुए रविवार को उसका चालान कर दिया। आरोपी ने बीते माह 26 फरवरी की देर शाम काशीपुर गांव निवासी युवक पर फायरिंग की थी।
सीओ हरिराम यादव ने बताया कि 26 फरवरी को काशीपुर गांव निवासी विकास तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें चार आरोपी पहले पकड़े जा चुके हैं।
घटना में एक आरोपी हरिओम यादव उर्फ बिट्टू उर्फ राका पुत्र धर्मेंद्र यादव निवासी रामचक को फतेहपुर के रामनगर टोला के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। सीओ ने बताया कि अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।