{"_id":"6457eac42562ff32bb0fe984","slug":"accused-of-extorting-money-in-lieu-of-accommodation-deoria-news-c-7-1-156190-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आवास के बदले जबरदस्ती पैसा वसूलने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आवास के बदले जबरदस्ती पैसा वसूलने का आरोप
Sun, 07 May 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 07 May 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
कंचनपुर गांव के पीएम आवास योजना के लाभार्थियों ने बीडीओ से शिकायत कर कार्रवाई की लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
कंचनपुर। विकास खंड तरकुलवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कंचनपुर के पीएम आवास योजना के लाभार्थियों ने सेक्रेटरी और रोजगार सेवक पर जबरदस्ती पैसा वसूलने का आरोप लगाया है। लाभार्थियों ने खंड विकास आधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। कंचनपुर गांव की रिंकू देवी, गीता देवी, इंदू देवी, माया देवी, प्रतिमा, पानमती देवी, सरिता देवी, छाया देवी, बबीता और रंजना सहित दो दर्जन लाभार्थियों ने तरकुलवा ब्लॉक मुख्यालय पर जाकर बीडीओ को शिकायती पत्र दीं। कहा कि वह लोग प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी हैं। उनका नाम पीएम आवास योजना के लाभार्थी की सूची में शामिल है। पीएम आवास के लिए शासन की ओर से पहली किस्त के मद में 40 हजार रुपये जारी किया गया था। इसी बीच ग्राम प्रधान को पुलिस ने एक मुकदमे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोप है कि गांव के सेक्रेटरी और ग्राम रोजगार सेवक ने मिलीभगत कर उनसे पहली किस्त की धनराशि दिलवाने के लिए प्रत्येक लाभार्थी से 10,300 रुपये जबरदस्ती वसूल लिया गया। लाभार्थियों ने आरोप लगाया है कि उन लोगों ने यह धमकी देते हुए रुपये लिए कि पैसे नहीं देने पर आवास के लिए जारी धनराशि को वापस करा दिया जाएगा। खंड विकास अधिकारी विनय द्विवेदी ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। आरोप पुष्टि होने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।