फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Accused of embezzling Rs 22 thousand on the pretext of financing the bike

Deoria News: बाइक फाइनेंस कराने के बहाने 22 हजार रुपये हड़पने का आरोप

Fri, 15 Mar 2024 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Accused of embezzling Rs 22 thousand on the pretext of financing the bike
-पीड़ित महिला ने बाइक एजेंसी संचालक के विरुद्ध थाने में दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। क्षेत्र के झरनाकुटी गांव निवासी एक महिला ने बाइक एजेंसी संचालक पर बाइक फाइनेंस कराने के बहाने 22 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर देकर एजेंसी संचालक समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी आदि धाराओं में केस दर्ज करने की मांग की है। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।
भटनी के झरनाकुटी गांव निवासी रैशुन निशा बीमार रहती है। इलाज कराने को अस्पताल जाने में दिक्कत होने पर वह पत्नी अफरोज खान से बाइक खरीदने की बात कही। दंपति करीब तीन महीने पूर्व घांटी बाजार स्थित एक बाइक एजेंसी पर पहुंचे जहां उन्होंने 22 हजार रुपये देकर सुपर स्पलेंडर बाइक फाइनेंस के बाद घर लाया। दो किश्त जमा करने के बाद महिला फाइनेंस के कागजात मांगने एजेंसी पहुंची तो संचालक और अन्य तीन कर्मियों ने दुर्व्यवहार कर भगा दिया। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित दंपती देवरिया पहुंच फाइनेंस का स्टेट्स जांच किया तो 22 हजार रुपये जमा नही होने की बात बताई गई।
विज्ञापन

इससे परेशान रैशुन निशा ने थाने में तहरीर देकर आरोपी बाइक एजेंसी संचालक समेत चार लोगों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed