फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Accused of cheating in the name of getting job in railway arrested

Deoria News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 28 Sep 2023 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 28 Sep 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating in the name of getting job in railway arrested
देवरिया। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बुकिंग क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर दस लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी चंद्रहास को बरियारपुर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेजवा दिया। मामले में पुलिस को एक और आरोपी सूर्यप्रकाश की तलाश है।
विज्ञापन

बरियारपुर थाना क्षेत्र के इटवा भरौटा गांव निवासी बाबूलाल यादव हरियाणा के यमुना नगर में परिवार के साथ रहते हैं। करीब दो वर्ष पूर्व उनके बड़े बेटे की मुलाकात कप्तानगंज के धरवा गांव निवासी सूर्यप्रकाश द्विवेदी से हुई। सूर्यप्रकाश ने बेटे को रेलवे में नौकरी दिलाने की बात कही। बाबूलाल ने छोटे बेटे की नौकरी के लिए दस लाख रुपये आरोपी को दे दिए। सूर्यप्रकाश ने अपने भाई के साथ मिलकर पीड़ित को नियुक्तिपत्र दिया और दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जाने की बात कही। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर नियुक्तिपत्र फर्जी बताया गया। शिकायत पर पुलिस ने दोनों भाइयों पर धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। बुधवार को मामले में पुलिस ने सूर्यप्रकाश के भाई चंद्रहास को गिरफ्तार कर लिया। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है। मामले में एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed