{"_id":"66a558fde0c87309bf0204eb","slug":"accused-of-breaking-into-the-house-and-looting-jewelery-at-gunpoint-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-131348-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: घर में घुसकर तमंचे के बल पर आभूषण लूटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: घर में घुसकर तमंचे के बल पर आभूषण लूटने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। पड़ौली गांव में घर में घुसकर तमंचा के बल पर आभूषण लूटने का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार को पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
भटनी थाना क्षेत्र के पड़ौली गांव निवासी बेबी देवी का गांव के ही एक परिवार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। शिकायत पर पुलिस केस दर्ज मामले की विवेचना कर रही है। आरोपी पक्ष मामले में सुलह के लिए पीड़ित पर दबाव बना रहे हैं। बृहस्पतिवार को बेबी देवी किसी काम से भटनी बाजार आई थी। वापस घर लौटने के दौरान आरोपियों ने पक्का पुल के पास उन्हें रोक कर केस में सुलह नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। किसी तरह बेबी घर पहुंची तो उनके पीछे करीब आठ के संख्या में आरोपी व उसके साथी घर में घुस गए। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने तमंचा के बल पर केस सुलह करने के लिए दबाव बनाया और आभूषण लूट कर चले गए। सीओ भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन