{"_id":"657216229527b35625095464","slug":"accused-arrested-from-liquor-shop-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-14561-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुलिस को धक्का देकर भागा आरोपी शराब की दुकान से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुलिस को धक्का देकर भागा आरोपी शराब की दुकान से गिरफ्तार
Fri, 08 Dec 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
एक माह पूर्व दबिश के दौरान घर पर पकड़ा गया आरोपी हो गया था फरार
मेहरौनाघाट। हत्या के प्रयास का आरोपी पुलिस को धक्का देकर घर से फरार हो गया था। इस दौरान पुलिस को गांव वालों के विरोध का भी सामना करना पड़ा था। पुलिस ने आरोपी की पत्नी और बच्चे को कई दिनों तक हिरासत में रखा था। बावजूद आरोपी नहीं पकड़ा जा सका था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने चुरिया देसी शराब की दुकान से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
चुरिया गांव निवासी धीरेंद्र कुमार सिंह ने अपने साथियों की मदद से गांव एक युवक की पिटाई की थी। पुलिस इस मामले में धीरेंद्र सिंह पर मारपीट और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। करीब एक माह पूर्व आरोपी के घर मेहरौना चौकी इंचार्ज सिपाहियों के साथ दबिश दिए थे। आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया था, लेकिन गांव की महिलाएं पहुंच गई और विरोध करने लगी। इसी बीच आरोपी पुलिस का धक्का देकर भाग निकला। पुलिस की माने तो पुलिस चौकी के समीप देसी शराब की दुकान पर मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मेहरौना चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने बताया कि आरोपी धीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।