फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Accused arrested for extorting one lakh rupees in the name of the SO.

Deoria News: एसओ के नाम पर एक लाख की वसूली करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 18 Jun 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 18 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for extorting one lakh rupees in the name of the SO.
भटनी। विजयीपुर एसओ के नाम पर एक लाख रुपये की वसूली करने के आरोपी को बिहार पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन

उसने विजयीपुर इलाके के एक दुष्कर्म के आरोपी को बचाने के लिए दो लाख रुपये की मांग की थी। एक लाख लेने के बाद बाकी का रकम लेने पहुंचने पर बुधवार की रात पुलिस ने दबोच लिया। बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बिहार प्रांत के विजयीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर दुष्कर्म का आरोप है। विजयीपुर पुलिस आरोपी पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पक्ष थाने से कुछ राहत के लिए पुलिस कर्मियों के नजदीक रहने वाले लोगों से जुगाड़ बैठाने में जुटे थे। इसी दौरान भटनी के एक युवक से उनकी मुलाकात हुई। युवक ने अपने आप को एसओ का करीबी बताते हुए दो लाख रुपये में आरोपी को बचाने का वादा किया।
14 जून को आरोपी पक्ष ने एक लाख रुपये युवक को दे दिए और बाकी का रकम 17 जून को देने के लिए समय मांगा। बाद में युवक के बारे में पता करने पर उनको अपनी ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने तय समय पर युवक को रुपये देने के लिए बुलाने को कहा।

बुधवार की रात भटनी निवासी युवक जैसे ही शेष रुपये की वसूली करने विजयीपुर पहुंचा, तभी पहले से तैयार पुलिस ने उसे दबोच लिया।
पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से एक लाख रुपये लेने की पुष्टि की। एसडीपीओ हथुआ आनंद मोहन गुप्त ने बताया कि थानाध्यक्ष के नाम पर वसूली करने वाले भटनी निवासी युवक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed