{"_id":"66efdf7e344ee435410aa2fe","slug":"accountant-suspended-in-deoria-on-charges-of-taking-money-in-the-name-of-bribe-video-goes-viral-2024-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क पर लेखपाल रुपये लेकर रखने लगा जेब में, आरोप- मांग रहे थे घूस- वीडियो वायरल; निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क पर लेखपाल रुपये लेकर रखने लगा जेब में, आरोप- मांग रहे थे घूस- वीडियो वायरल; निलंबित
Sun, 22 Sep 2024 02:43 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 22 Sep 2024 02:43 PM IST
सार
सदर तहसील क्षेत्र के पहाड़पुर ग्राम पंचायत में रणविजय सिंह लेखपाल के पद पर तैनात हैं। उनका शहर के सुभाष चौक पर पहाड़पुर के रुइहां टोला निवासी अंगद प्रसाद से वरासत के लिए रुपए लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। लेखपाल बाइक पर हेलमेट लगाए एक व्यक्ति के साथ बैठा है। बातचीत के दौरान अंगद प्रसाद लेखपाल रंजीत सिंह को काम जल्दी कराने की बात कहते हुए पांच-पांच सौ रुपए के कुछ नोट देता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
लेखपाल में रुपये पकड़े वायरल फोटो/वीडियो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
देवरिया जिले में एंटी करप्शन और सीबीआई की रेड के बाद भी सरकारी कर्मचारियों की रिश्वतखोरी कम नहीं हो रही है। ताजा मामला एक लेखपाल का शहर के सबसे व्यस्त चौराहे पर रिश्वत लेने का है। रिश्वत ले रहे लेखपाल का वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो की जानकारी होते ही डीएम ने एसडीएम को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। सदर एसडीएम ने आरोपी लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
सदर तहसील क्षेत्र के पहाड़पुर ग्राम पंचायत में रणविजय सिंह लेखपाल के पद पर तैनात हैं। उनका शहर के सुभाष चौक पर पहाड़पुर के रुइहां टोला निवासी अंगद प्रसाद से वरासत के लिए रुपए लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। लेखपाल बाइक पर हेलमेट लगाए एक व्यक्ति के साथ बैठा है।
विज्ञापन
शहर के सुभाष चौक पर लेखपाल से अंगद प्रसाद अपने काम के संबंध में बात कर रहा है। वायरल वीडियो में बातचीत के दौरान अंगद प्रसाद लेखपाल रंजीत सिंह को काम जल्दी कराने की बात कहते हुए पांच-पांच सौ रुपए के कुछ नोट देता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
लेखपाल कम रकम होने की बात कह रहा है। अंगद पूछ रहा है कि आप बताइए और कितना दें। इसके बाद लेखपाल नोट लेकर जेब में रख लेता है। पैसा देने के बाद अंगद प्रसाद लेखपाल से चाय पीने को कहता है, लेकिन वह इन्कार करते हुए बाइक लेकर आगे बढ़ जाता है।
लेखपाल का सुभाष चौक पर घूस लेने का वीडियो शनिवार को वायरल हो गया। जैसे ही इसकी जानकारी डीएम दिव्या मित्तल को हुई। उन्होंने सदर एसडीएम विपिन द्विवेदी को सख्त कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
एसडीएम सदर ने विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर लेखपाल रणविजय सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
वरासत दर्ज कराने के लिए लेखपाल के पास चक्कर काट रहा था अंगद
बैतालपुर विकास खंड क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के रुइहां टोला के पीड़ित अंगद प्रसाद के बड़े भाई भीम प्रसाद ने बताया कि वह छह भाई हैं। अंगद उनके सबसे छोटे भाई हैं। अंगद ही घर के मालिक हैं। बाहर का कामकाज वही देखता है। बताया कि उनके पिता नृपति प्रसाद की करीब दो साल पहले मृत्यु हो गई।
भाइयों के नाम से वरासत दर्ज कराए जाने के लिए उनका भाई अंगद लेखपाल का चक्कर लगा रहा था। लेखपाल हीलाहवाली कर रहा था। वरासत दर्ज कराने के लिए ही अंगद से पैसे की डिमांड की गई थी। जिसे वह दे रहा था।