फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   accident on ramjanaki road

बहन के घर खिचड़ी पहुंचाकर लौटते समय हुआ हादसा

Sat, 16 Jan 2021 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
accident on ramjanaki road
बहन के घर खिचड़ी पहुंचाकर लौटते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

बरहज। क्षेत्र के कटइलवा गांव के निकट रामजानकी मार्ग पर एक कार के आगे अचानक नीलगाय आ गई। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। संयोग रहा कि चालक रुद्रपुर के भरटोला वार्ड निवासी संतोष वर्मा पुत्र श्याम सुंदर बाल-बाल बच गए। वह अपनी बहन के घर के खिचड़ी पहुंचाकर वापस घर जा रहे थे।
शनिवार की दोपहर रुद्रपुर के भरटोला निवासी संतोष वर्मा खिचड़ी लेकर अपनी कार से बहनोई सुधीर वर्मा के घर गए थे। जहां से वह वापस घर जा रहे थे। इसी बीच कटइलवा गांव के निकट कार के सामने अचानक नीलगाय आ गई। जिससे कार जा टकराई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो नीलगाय बोनट के ऊपर कूद गई थी। जबकि ग्राम बगहा निवासी और बाइक सवार राजेश मिश्र चोटिल हो गए। इस संबंध में इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि बाहर हूं। पता कराता हूं।
विज्ञापन

दो बाइक भिड़ीं, एक घायल
चनुकी। नगर के बाईपास मार्ग पर आसनारायन सिंह चौराहा के समीप दो बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया। लोगों ने घायल को लार सीएचसी पहुंचाया।
लार थानां क्षेत्र के पिंडी निवासी राम नरेश प्रसाद शनिवार को बिजली पावर हाउस के तरफ से बाजार के तरफ आ रहे थे। इसी बीच पुलिस स्टेशन के तरफ से दूसरा बाइक चालक आ रहा था। दोनों बाइक भिड़ गईं। राम नरेश प्रसाद घायल हो गए। आसनारायन सिंह चौराहा पर मौजूद लोगों ने उनको लार सीएचसी पहुंचाया। दूसरा बाइक चालक बाइक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed