{"_id":"5f2700478ebc3ed7cc6f3780","slug":"accident-in-bikes-salempur-news-gkp360437559","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमने सामने हुई बाइक की भिड़ंत में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमने सामने हुई बाइक की भिड़ंत में चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बाइक में भिड़ंत, चार घायल
लार (देवरिया)। आमने -सामने हुई बाइक की भिड़त में चार सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुन आसपास के लोग घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। खून से लथपथ पड़े घायलों को लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी सलेमपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दो का इलाज सीएचसी पर चल रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया।
मईल थाना क्षेत्र के गोंड़ौली निवासी संटी सिंह अपने मित्र पिपरा बांध निवासी परवेज अंसारी के साथ किसी काम से रविवार को बाइक से सलेमपुर की तरफ जा रहे थे। सलेमपुर की तरफ से बिरनी गांव निवासी बीबी तिवारी अपनी बेटी को स्कूटी से लेकर लार के तरफ आ रहे थे। अभी वह दोनों बाइक सवार सलेमपुर लार मार्ग पर मझवलिया 2 के सामने पहुंचे थे। तभी दोनों की आमने सामने भिड़त हुई। मौके पर ही चारों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुन पहुंचे आसपास के लोगों ने उन्हें एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी सलेमपुर लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टर ने संटी और परवेज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं बीबी तिवारी और उनकी बेटी का इलाज सीएचसी सलेमपुर में चल रहा है। घटना की सूचना पाकर पहुंची लार पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक प्रभुदयाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।