{"_id":"683a89dc5de727de860401f1","slug":"accident-happened-late-friday-night-in-deoria-two-youths-died-2025-05-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, घर के लिए लौटते वक्त हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, घर के लिए लौटते वक्त हुआ हादसा
Sat, 31 May 2025 10:17 AM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 31 May 2025 10:17 AM IST
सार
देवरिया में शुक्रवार की देर रात कार्यक्रम से घर लौट रहे युवक दुर्घटना की चपेट में आ गए। बाइक सवार दोनों युवकों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में मृत युवकों के शव को पीएम के लिए ले जाते हुए पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जनपद के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के रुद्रपुर रोड स्थित पननहा गांव के समीप शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार लाई, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने उनकी पहचान विनय(25) पुत्र रामाज्ञा ,रामायण(40) पुत्र त्रिवेनी, निवासी ग्राम नकदह फुलवरिया थाना भलुआनी के रूप में की है। बताया जाता है कि दोनों युवक देर रात किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच गौरी बाजार-रुद्रपुर मार्ग पर हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि मृतकों के परिजनों को देर ही सूचित कर दिया गया।अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन