{"_id":"612e73118ebc3e6ee33a0475","slug":"accident-deoria-news-gkp4074854180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में टकराई कार, एसबीआई कर्मी समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में टकराई कार, एसबीआई कर्मी समेत चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस में टकराई कार, एसबीआई कर्मी समेत चार घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
बैतालपुर(देवरिया)। गौरीबाजार थानाक्षेत्र के बैतालपुर कस्बे में सोमवार रात करीब दो बजे खड़ी बस में कार पीछे टकरा गई। हादसे में कार सवार देवरिया के सीसी रोड स्थित एसबीआई शाखा के कैशियर और उनकी पत्नी समेत दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पति-पत्नी की हालत नाजुक देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज और फिर एसजीपीजीआई लखनऊ चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
बिहार प्रांत के मुजफ्फरपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित कन्हौली गांव निवासी भानुप्रताप सिंह पुत्र बालमुकुंद कुंवर सोमवार को कानपुर से देवरिया कार से पत्नी और दो बच्चों के साथ आ रहे थे। उनके आगे ट्रक चल रहा था, कार बैतालपुर में पहुंची थी कि अचानक सड़क पर खडी एक प्राइवेट बस में कार पीछे से भीड़ गयी। हादसे में कार सवार भानुप्रताप, उनकी पत्नी अनुपमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गये। उनके दोनों बच्चे सुरक्षित हैं।