फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   accident

दो बाइकों की भिड़ंत में किसान की मौत

Thu, 04 Jul 2019 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
accident
दो बाइकों की भिड़ंत में किसान की मौत
विज्ञापन

देवरिया-बरहज मार्ग पर रुच्चापार गांव के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज/करूअना। क्षेत्र के रूच्चापार गांव के पास देवरिया-बरहज मार्ग पर गुरुवार को दो बाइक की भिड़ंत में युवा किसान की मौत हो गई। मौत से घर परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची बाइक सवार की तलाश कर रही है। बरहज थानाक्षेत्र के बड़का गांव निवासी बालेंद्र उर्फ बिट्टू पाठक (26) पंपिंग सेट का मशीनरी पार्ट्स खरीदने बाइक से करुअना गया था। वापस लौटते समय रुच्चापार गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में बालेंद्र को गंभीर चोट आई। आसपास के लोग उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस गई थी। बड़का गांव निवासी बालेंद्र उर्फ बिट्टू पाठक की मौत से घर का चिराग बुझ गया। वह परिवार का इकलौता संतान था। पांच साल पूर्व पिता की मौत के बाद खेती से लेकर घर-गृहस्थी की पूरी जिम्मेदारी बालेंद्र के कंधे पर आ गई थी। घर पर वह अपनी मां के साथ रहता था। वह करीब एक सप्ताह से खेत में धान की रोपाई के लिए परेशान था। गुरुवार की दोपहर बालेंद्र अपनी मां इंदू देवी से मशीन का सामान खरीदने की बात कहकर करुअना चला गया। कुछ देर बाद उसके मौत की खबर आई। बेटे की मौत से मां का रो-रो कर बुरा हाल था। दरवाजे पर आने-जाने वाले लोग ईश्वर को कोस रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed